{"_id":"65b158e593a57c03c404eaf7","slug":"65-villages-of-fatehabad-district-will-be-illuminated-1434-street-lights-will-be-installed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-11753-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के 65 गांव होंगे रोशन, लगेंगी 1,434 स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के 65 गांव होंगे रोशन, लगेंगी 1,434 स्ट्रीट लाइटें
Thu, 25 Jan 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला परिषद का कार्यालय।
फतेहाबाद। एक साल बाद आखिरकार जिला परिषद के माध्यम से स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य शुरू होगा। पंचायती राज विभाग हिसार के विद्युत विंग के कार्यकारी अभियंता की ओर से इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। जिले के पांच खंडों के 65 गांवों में 1,86,97,400 रुपये की लागत से 1,434 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए सरकार से प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है।
जिला परिषद ने जिले के 65 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए पांच जनवरी को पंचायती राज विभाग चंडीगढ़ को प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत इन गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए टेंडर जारी करने की मांग की गई थी। यह पत्र स्वीकृत कर लिया गया है।
जिले के फतेहाबाद खंड के 23 गांवाें 60,18,000 रुपये की लागत से 560, भूना के 13 गांवों में 36,65,100 की लागत से 340, जाखल के सात गांवों में 20,44,800 की लागत से 190, भट्टूकलां के आठ गांवों में 21,60,600 की लागत से 200, रतिया के 14 गांवों में 48,09,400 रुपये की लागत से 450 यह स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के इन गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
फतेहाबाद खंड के गांव बनगांव में 30, भोडियाखेड़ा में 40, चिदंड़ में 30, सालमखेड़ा में 20, धारनिया में 20, ढाणी माजरा में 20, खजूरीजाटी में 20, झलनिया में 20, धांगड़ में 40, बरसीन में 30, बिसला में 20, माजरा में 30, भूथनकलां में 50, ढाणी टाहलीवाली में 30, ढाणी ठोबा में 30, अयाल्की में 40, रजाबाद में 20, ढाणी बीजा लांबा में 30, दौलतपुर में 20, दरियापुर में 20 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
इसी प्रकार भूना खंड के गांव भूथनखुर्द में 30, धौलू में 20, टिब्बी में 20, जांडलीखुर्द में 40, चौबारा में 30, खासा पठाना में 20, बैजलपुर में 20, ढाणी गोपाल में 20, बोस्ती में 30, दहमन में 20, नहला, ढाणी सांचला, ढाणी डुल्ट में 30-30 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
जाखल खंड के गांव मुंदलिया, शक्करपुरा, दिवाना में 20-20, नड़ैल, चुहड़पुर, उदयपुर में 30-30, कुदनी में 40, भट्टू खंड के गांव खाबड़ाकलां, ढांड में 40-40, शेखुपुर दड़ौली, दैयड़, ठुईयां, जांडवाला बागड़, सुलीखेड़ा, ढिंगसरा में 20-20 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
रतिया खंड के गांव कलोठा, सहनाल, बलियाला में 40-40, हसंगा, फूलां में 50-50, लठेरा, एमपी सोतर, भरपूर, चंदोखुर्द में 20-20, कंवलगढ़, लांबा, कमाना, मिराना, बादलगढ़ में 30-30 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। संवाद
-- -- - कोट
जिला परिषद ने जिले के कई गांवों में स्ट्रीट लाइटों की जरूरत अधिक है। उनके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। 65 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 1,86,97,400 रुपये की लागत से गांवों में 1,434 स्ट्रीट लाइटें लगाईं जाएंगी। -सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद, फतेहाबाद।