{"_id":"5b2e97974f1c1bc96b8b7d46","slug":"61529780119-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन को लेकर कर्मचारियों में उत्साह : भूप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन को लेकर कर्मचारियों में उत्साह : भूप सिंह
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर 28 जून को जेल भरो आंदोलन में जिलेभर से कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। आंदोलन को लेकर हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह की अध्यक्षता में पब्लिक हेल्थ कार्यालय में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार टाल-मटोल का रवैया अपना रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने इस वायदे से मुकर रही है। सरकार की इन कर्मचारी विरोधी नीतियों से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।
हेमसा जिला प्रधान लालचंद ने कहा कि जेल भरो आंदोलन को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है और सभी कार्यालयों व स्कूलों से भारी संख्या में कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। प्रदर्शन के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, एक्सग्रेशिया नीति बहाल करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने, आरक्षण का बैकलॉग पूरा करने, पंजाब के समान वेतनमान व पेंशन देने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, आउटसोर्सिंग, ठेकाप्रथा, निजीकरण, पीपीपी पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। बैठक को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य उपप्रधान रमेश शर्मा, जग्गा सिंह टोहाना, भरत सिंह, विरेन्द्र सिंह, सोहन लाल, जगदीश मालिया, राजकुमार, रामपाल, शीशपाल, सुखदेव, भूप सिंह, मियाराम, प्रीतम, सर्वजीत, विनोद सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।