{"_id":"5b1981694f1c1ba66e8b6bb4","slug":"61528398185-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम युवाओं का जिला मुख्यालय पर धरना 11वें दिन रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम युवाओं का जिला मुख्यालय पर धरना 11वें दिन रहा जारी
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्षम युवाओं का जिला मुख्यालय पर धरना 11वें दिन रहा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहबाद। सक्षम यूनिट फतेहबाद द्वारा जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सुनील भूरिया ने की। धरने को रिटायर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदनलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार सक्षम युवाओं का शोषण कर रही है। रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी कर सभी विभागों में लगाए गए सक्षम युवाओं हटाया गया है। इसे कर्मचारी वर्ग द्वारा कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इन सक्षम युवाओं को सभी विभागों में तुरंत समायोजित करें अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ इनके आंदोलन में भरपूर सहयोग करेगा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मित्ताथल, जिला अध्यक्ष सुरजीत दुसाद, जिला सचिव कृष्ण नैन, कुरड़ाराम व रामनिवास ने भी धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन सक्षम युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार का सर्व कर्मचारी संघ मुंहतोड़ जवाब देगा। यदि समय रहते इनको विभाग में समायोजित नहीं किया गया, इनके काम के घंटे निश्चित नहीं किए गए और इनका पीछे का बकाया एरियर नहीं दिया गया तो सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। युवाओं को रोजगार दिलवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हटाए गए कर्मचारियों को वापस विभाग में समायोजित करने की मांग को लेकर संघ द्वारा 12 जून को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 28 जून को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। सक्षम युवाओं के जिला प्रधान सुनील भूरिया ने कहा कि वे गांव गांव में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। धरने के माध्यम से सक्षम युवाओं ने 3 वर्ष तथा 35 वर्ष की आयु अवधि की शर्त समाप्त करने, 100 घंटे की बजाय पूरा महीना काम देने, मानदेय की जगह डीसी रेट लागू करने, सक्षम युवा का बार-बार विभाग न बदलकर एक ही विभाग एक वर्ष तक रखने की भी मांग की। इस मौके पर चिरंजीलाल, सुरेश कुमार, गौरव बंसल, अमरजीत सोनी, परवीन सहित काफी संख्या में सक्षम युवा मौजूद थे।