{"_id":"5a57adc54f1c1bc7188b46cd","slug":"61515695557-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब सीएम फ्लाईंग की टीम ने किया पार्क की विवादित जमीन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब सीएम फ्लाईंग की टीम ने किया पार्क की विवादित जमीन का निरीक्षण
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहीद देवेंद्र सिंह पार्क के समीप विवादित जमीन की अधिकारियों द्वारा निशानदेही किए जाने के पश्चात वीरवार को सीएम उड़नदस्ता के अधिकारियों की टीम जांच करने के लिए रतिया पहुंची। इस दौरान अधिकारी जहां राजस्व अधिकारियों के साथ मौकास्थल पर गए, वहीं उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों से भी जानकारी ली।
निरीक्षण करने आए सीएम फ्लाइंग के अधिकारी ने पत्रकारों के समक्ष इस संदर्भ में कोई भी जानकारी नहीं दी, लेकिन निरीक्षण के पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। गौरतलब है कि शहर के कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्र देकर विभिन्न खसरा नंबरों की निशानदेही करवाने का आह्वान किया था और इस आह्वान पर एफ.सी.आर. के अधिकारियों ने जिला उपायुक्त को विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। उपायुक्त के आदेश पर ही उप मंडलाधीश ने निशानदेही हेतु नायब तहसीलदार सुरेन्द्र मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दी थी। बताया जाता है कि उपरोक्त टीम ने कल नगरपालिका अधिकारियों व दूसरे पक्ष की मौजूदगी में ही टीएस मशीन के सहयोग से ही निशानदेही आरंभ कर दी थी। बताया जाता है कि जब उपरोक्त निशानदेही की जा रही थी तो सत्तापक्ष से जुड़े निगरानी कमेटी के प्रतिनिधियों रमेश सिंगला व सुखविन्द्र गोयल ने अधिकारियों के समक्ष ऐतराज किया था और मिलीभगत कर सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने का भी आरोप लगाया था। इस निशानदेही को लेकर जब अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि टीएस मशीन के कर्मचारी निशानदेही की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और कानूनगो की मार्फत से ही रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इधर दूसरी तरफ इस मामले को लेकर आज एक बार फिर निगरानी कमेटी के सदस्य उच्चाधिकारियों से मिले और लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की।