{"_id":"59c4063b4f1c1b28688b5c69","slug":"61506018875-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी का सिक्का श्याम मंदिर में स्थापित, विजय दशमी को होगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी का सिक्का श्याम मंदिर में स्थापित, विजय दशमी को होगी बोली
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी का सिक्का श्याम मंदिर में स्थापित, विजय दशमी को होगी बोली
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर की सुप्रसिद्ध संस्था श्री राम सेवा समिति की ऐतिहासिक 90वीं रामलीला के लिए वीरवार को नवरात्र के पहले दिन श्री श्याम बाबा के मंदिर में चांदी का सिक्का पूजा के बाद रख दिया गया। प्रवक्ता भूपेंद्र सोनी ने बताया कि इस मौके पर समिति के प्रधान धर्मपाल बुधलाड़िया, उपप्रधान रविंद्र कालापीला, सचिव ज्ञानचंद मित्तल, कैशियर दयानंद गर्ग, महाप्रबंधक राजेंद्र मोदी, सहसचिव देवीदयाल बंसल, डायरेक्टर विनोद गर्ग नानू, सुभाष वर्मा, समिति के स्कूल के प्रिंसिपल वेदपाल अहलावत, संदीप मित्तल दीपी, संयोजक अशोक गर्ग जोगी, राजेश जांगड़ा, संदीप सोनी, संजीव शर्मा बबल, मैनेजर चेतराम, सोनू शर्मा, जगदीश चौधरी आदि मौजूद थे।
रामलीला के डायरेक्टर विनोद गर्ग नानू ने बताया कि सिक्के की बोली विजय दशमी 30 सितंबर को शाम पांच बजे चिल्ली वाली धर्मशाला में होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम बोलीदाता इसी सिक्के से भगवान रामचंद्र जी का राजतिलक करेंगे। काबिले गौर है कि इस सिक्के के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से भी लोग बोली लगाने के लिए आते हैं।