{"_id":"597241534f1c1baf3c8b47ec","slug":"61500660051-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने दिए एंबुलैंस मिलने में देरी से गर्भ में बच्चे की मौत की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने दिए एंबुलैंस मिलने में देरी से गर्भ में बच्चे की मौत की जांच के आदेश
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस मिलने में देरी से गर्भ में बच्चे की मौत की जांच के आदेश
टोहाना।
अस्पताल में गर्भवती महिला को एंबुलेंस ना मिलने और गर्भ में उसके बच्चे की मौत के मामले में सिविल सर्जन ने एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में अग्रोहा में उपचाराधीन पीड़ित महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार महिला में महज पांच ग्राम रक्त बचा है। अगर बीते दिन टोहाना अस्पताल में एंबुलेंस मिलने में कुछ और देरी हो जाती तो महिला का बचना भी नामुमकिन ही था। इस बारे में पीड़ित महिला मनदीप कौर के मामा मदनलाल ने बताया कि उसकी भांजी मनदीप कौर के गर्भ में 6 माह का बच्चा था जिसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मनदीप को ब्लीडिंग होने से उसका खून बह रहा था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई एम्बुलेस नहीं आई। जिसके चलते महिला बाहर तड़पती रही। मीडिया में इसकी सूचना आने के बाद जाकर एक घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस उपलब्ध करवाई। इस बारे में सिविल सर्जन फतेहाबाद डा मनीष बंसल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले में कार्रवाई को लेकर एसएमओ टोहाना से बात हुई है। डॉ. बांसल ने बताया कि इस मामले में एंबुलेंस के बारे जानकारी ली जाएगी कि उस समय एंबुलेंस कहां थी और समय पर क्यों नही पहुंची।