फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   61 colonies, including 27 in Fatehabad, to be legal, RW to sign agreement with ULB

Fatehabad News: फतेहाबाद की 27 समेत 61 कॉलोनियां होंगी वैध, आरडब्ल्यू करेगा यूएलबी साथ एग्रीमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
61 colonies, including 27 in Fatehabad, to be legal, RW to sign agreement with ULB
फतेहाबाद शहर का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में शामिल अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द फतेहाबाद नगर परिषद में शामिल 27, टोहाना की 14, रतिया की 13 और भूना की 7 कॉलोनियंा वैध हो जाएंगी। इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद या नगर पालिका विकास कार्य करवा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि डीटीपी विभाग ने नगर परिषद फतेहाबाद और टोहाना व नगर पालिका रतिया और भूना के सचिव को पत्र भेजकर चिह्नित की गईं अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। नगर परिषद और नगर पालिका को इन संबंधित कॉलोनियों को एजेंडे में शामिल करके हाउस मीटिंग में पास करके रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। हाउस मीटिंग में इन कॉलोनियों को वैध करने का एजेंडा पास होने के बाद जिला नगर योजनाकार विभाग सरकार को रिपोर्ट भेजेगा। इसके अलावा इन कॉलोनियों को लेकर आरडब्ल्यू अर्बन लोकल बॉडी के साथ अनुबंध भी करेगा। संवाद
विज्ञापन

ये कॉलोनियां होंगी वैध
गांधी नगर
शिव नगर कॉलोनी
अतिरिक्त अशोक नगर
अतिरिक्त शक्ति नगर
अग्रसेन कॉलोनी
आजाद नगर एवं कीर्ति नगर
भगत सिंह कॉलोनी
भाग चंद कॉलोनी
बीघड़ रोड कॉलोनी
धन कॉलोनी
दुर्गा कॉलोनी
मौजूदा भाटिया कॉलोनी का हिस्सा
विस्तार की गई सिटी हार्ट कॉलोनी का हिस्सा
विस्तार की गई ग्रीन पार्क कॉलोनी का हिस्सा
विस्तार की गई अग्रवाल कॉलोनी का हिस्सा
हंस कॉलोनी, मित्तल नगर और पुष्प विहार
हरनाम सिंह कॉलोनी
कालीदास कॉलोनी
मताना कॉलोनी
मिनाक्षी कॉटन एरिया
मुंजाल कॉलोनी
ऑफिसर कॉलोनी
पुराना बिरला फैक्ट्री क्षेत्र
पुराना डिस्पोजल प्लांट कॉलोनी
राम नगर कॉलोनी
स्वामी नगर
ओशो आश्रम कॉलोनी
वैध और अवैध के चक्कर में नप में शामिल कॉलोनी में नहीं शुरू हुआ है काम
नगर परिषद की सीमा बढ़ चुकी है। सीमा बढ़ने के बाद नगर परिषद में हरनाम सिंह, कालीदास, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आजाद नगर आदि का क्षेत्र शामिल हुआ है। नगर परिषद चुनाव में इन कॉलोनियों के पार्षद भी चुने जा चुके है। कॉलोनियां अवैध होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग यहां पर काम शुरू नहीं करवा रहा है। इन कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डाली जानी है। इसके अलावा नगर परिषद का कहना है कि जब तक सीवरेज लाइन नहीं डाली जाती है तब तक गलियों का निर्माण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बनाएंगे आरडब्ल्यू, एजेंडे में शामिल हुआ प्रस्ताव
नगर परिषद में शामिल 27 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाने के लिए पार्षदों को कहा गया है। आरडब्ल्यू यूएलबी के साथ अनुबंध करेगा कि जो भी शर्तें होंगी उसकी पालन करवाई जाएगी।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed