फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   569 cases of power theft in seven months, electricity, fatehabad

बिजली चोरी के सात माह में कुल 569 मामले, बड़ोपल के पचास फीसदी घरों में मिली कुंडी

Fri, 29 Nov 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
569 cases of power theft in seven months, electricity, fatehabad
बिजली निगम कार्यालय, फतेहाबाद । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बिजली निगम की तमाम कोशिशों के बावजूद बिजली चोरी कम नहीं हो रही है। अप्रैल से अक्तूबर तक निगम की टीमों ने फतेहाबाद डिवीजन में चोरी के कुल 308 मामले पकड़े जबकि टोहाना डिवीजन में ये आंकड़ा 261 रहा। इसी तरह जहां तक जुर्माना राशि की बात है, फतेहाबाद में टोहाना के मुकाबले जुर्माना भी अधिक मिला। टोहाना में 261 मामलों के मुकाबले निगम को जुर्माना राशि महज 33 लाख रुपये मिली तो फतेहाबाद में ये आंकड़ा साढ़े 68 लाख तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

फतेहाबाद बिजली निगम की टीमों ने अपने छापामार अभियान के तहत जब बड़ोपल सबडिवीजन के एरिया में छापेमारी शुरू की तो यहां पर कुल छापेमारी के दौरान हर दूसरे घर में निगम की टीम को घरों में डायरेक्ट कुंडियां लगी हुई मिलीं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस एरिया में कुल 180 उपभोक्ताओं के घर छापेमारी की गई, जिसमें से 91 लोगों के घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। विभाग ने इस एरिया में कुल 13 लाख 90 के आसपास जुर्माना राशि भी वसूली।
विज्ञापन

टोहाना शहर में बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले
दूसरी ओर टोहाना डिवीजन में बिजली चोरी की जहां तक बात है, इस मामले में टोहाना शहर के हिस्से सर्वाधिक बदनामी आई है। यहां पर विभाग ने 114 घरों में जांच पड़ताल की जिसमें से 74 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस डिवीजन में शामिल उकलाना में भी 121 घरों में जांच पड़ताल के बाद 69 जगह चोरी पकड़ी गई। यहां पर सबसे अधिक 20 लाख से अधिक जुर्माना राशि भी वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद डिविजन की स्थिति
एरिया कुल छापेमारी बिजली चोरी पकड़ी जुर्माना वसूला
फतेहाबाद 512 59 22.40 लाख
सब अर्बन फतेहाबाद 1169 47 5.81 लाख
रतिया 138 50 8.99 लाख
भट्टूकलां 133 38 5.85 लाख
बड़ोपल 180 91 13.90 लाख
कुल 2224 308 68.54 लाख
टोहाना डिवीजन की स्थिति
एरिया कुल छापेमारी बिजली चोरी पकड़ी जुर्माना वसूला
टोहाना 114 74 1.75 लाख
सबअर्बन 83 45 1.30 लाख
जाखल 30 18 0.34 लाख
उकलाना 121 69 20.22 लाख
भूना 120 55 9.62 लाख
कुल 468 261 33.23 लाख
साढ़े 74 हजार डिफाल्टरोें पर एक करोड़ से अधिक बकाया
बिजली निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इतना सघन अभियान चलाए जाने के बावजूद अभी भी दोनों डिविजन में कुल 74 हजार 679 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। इनके पास कुल 1 करोड़ 4 लाख 58 हजार से अधिक की बकाया राशि लंबित है। डिविजन वाइज बात की जाए तो फतेहाबाद डिविजन में कुल साढ़े 48 हजार डिफाल्टर के पास कुल 34 लाख 53 हजार की राशि बकाया है। इसी तरह टोहाना डिवीजन में 28141 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पास 70 लाख 4 हजार रुपये की राशि बकाया है।

वर्जन
निगम ने पिछले दिनों डिफाल्टरों व बिजली चोरों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया था। इसमें काफी सफलता मिली है। रिकवरी में भी खासी कामयाबी मिली है, लेकिन अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ भी एक विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि बकाया राशि वसूली जा सके। इस दिशा में सरकार के निर्देश भी आ चुके हैं।
- संजय कटियार, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed