{"_id":"656cbbe08d12d1c3cc06dd39","slug":"5566-candidates-took-htet-in-two-phases-384-remained-absent-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-9241-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो चरणों में 5566 अभ्यर्थियों ने दी एचटेट, 384 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो चरणों में 5566 अभ्यर्थियों ने दी एचटेट, 384 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल एक और दो 14 केंद्रों पर हुई। दोनों चरणों में कुल 5950 अभ्यर्थियों में से 5566 ने परीक्षा दी जबकि 384 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण रूप से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। केंद्र गेट पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक ली गई, सर्वर धीमा होने के कारण बायोमेट्रिक लेने में समय लग गया। इसके चलते केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही।
एचटेट लेवल दो की पहले चरण की परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 4139 अभ्यर्थियों में से 3898 ने परीक्षा दी जबकि 241 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे सत्र की एचटेट लेवल एक की परीक्षा 6 केंद्रों पर है। यहां 1811 में से 1668 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 143 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सख्ती बरती गई। चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल होने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने और बिंदी लगाने की छूट थी। इसके अलावा अन्य छूट नहीं दी गई। केंद्रों पर कई महिला अभ्यर्थियों कानों की बालियां व नोज पिन डालकर पहुंचीं। जिस कारण सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया, उतारने के लिए केंद्रों के बाहर महिला अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और उतारने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
इन सेंटरों पर परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र लेवल दो अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे लेवल तीन परीक्षा देने पहुंचे
अपेक्स पब्लिक स्कूल 109 102-- --
महिला महाविद्यालय खंड एक 310 295-- --
महिला महाविद्यालय खंड दो 310 293-- --
क्रिसेंट स्कूल खंड एक 310 290-- --
क्रिसेंट स्कूल खंड दो 310 297-- --
चेतन्य टेक्नो स्कूल 310 290-- --
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल 310 295-- --
मॉडल संस्कृति स्कूल 310 280-- --
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन 310 297 261 247
स्प्रिंग बेल्स स्कूल 310 295 310 288
महाराजा अग्रसेन स्कूल 310 293 310 290
एमएम पीजी कॉलेज खंड एक 310 290 310 296
एमएम पीजी कॉलेज खंड दो 310 288 310 283
पायनियर स्कूल 310 293 310 264
मां परीक्षा देने गई तो पिता ने बच्चे को संभाला
एचटेट लेवल दो की परीक्षा के दौरान अधिकतर सेंटरों के बाहर छोटे बच्चों को पिता या फिर परिवार के अन्य सदस्य संभालते हुए दिखाई दिए। मां परीक्षा देने के लिए अंदर गई तो बाहर परिवार सदस्यों ने बच्चों को संभालकर परीक्षा दी। कई जगहों पर छोटे बच्चों को बोतल के जरिए दूध पिलाते हुए भी नहर आए।
विज्ञापन
कोट
जिले में एचटेट लेवल दो 14 केंद्रों पर और लेवल एक 6 केंद्रों पर हुई। कुल 5950 में से 5566 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है जबकि 384 अनुपस्थित रहे हैं। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
एचटेट लेवल दो की पहले चरण की परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 4139 अभ्यर्थियों में से 3898 ने परीक्षा दी जबकि 241 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे सत्र की एचटेट लेवल एक की परीक्षा 6 केंद्रों पर है। यहां 1811 में से 1668 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 143 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सख्ती बरती गई। चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल होने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने और बिंदी लगाने की छूट थी। इसके अलावा अन्य छूट नहीं दी गई। केंद्रों पर कई महिला अभ्यर्थियों कानों की बालियां व नोज पिन डालकर पहुंचीं। जिस कारण सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया, उतारने के लिए केंद्रों के बाहर महिला अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और उतारने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
इन सेंटरों पर परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र लेवल दो अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे लेवल तीन परीक्षा देने पहुंचे
अपेक्स पब्लिक स्कूल 109 102
महिला महाविद्यालय खंड एक 310 295
महिला महाविद्यालय खंड दो 310 293
क्रिसेंट स्कूल खंड एक 310 290
क्रिसेंट स्कूल खंड दो 310 297
चेतन्य टेक्नो स्कूल 310 290
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल 310 295
मॉडल संस्कृति स्कूल 310 280