फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चांदपुरा में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आज से

चांदपुरा में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आज से

Sun, 24 Feb 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
चांदपुरा में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आज से
चांदपुरा में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आज से
विज्ञापन

जाखल। गांव चांदपुरा में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन इस बार 24 फरवरी से होगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के मुख्य प्रबंधक कारी ग्रेवाल ने बताया कि स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से 24 और 25 फरवरी को यह खेल करवाए जाएंगे। क्लब के सचिव हैप्पी सिंह धानिया ने बताया कि क्लब का मकसद सिर्फ युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है ताकि नौजवान नशों की गिरफ्त में ना आए। उन्होंने बताया कबड्डी कप में क्षेत्र की लगभग 20 टीमों के आपस में रोचक मुकाबले होंगे। ओपन मुकाबले में विजेता टीम को पहला इनाम 41 हजार रुपये और उप विजेता टीम को दूसरा इनाम 31 हजार रुपये दिया जाएगा। इस के अलावा कबड्डी 63 किलो भार वर्ग में प्रथम रही टीम को 61 सौ रुपये व दूसरे स्थान पर रही टीम को 51 सौ रुपये, कबड्डी 53 किलो भार वर्ग में प्रथम आने वाली टीम को 51 सौ और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 41 सौ के नगद इनाम से सम्मानित किया जाएगा। जबकि 44 किलो भार वर्ग में पहला इनाम 41 सौ रुपये व दूसरा इनाम 31 सौ रुपये रखा गया है। कबड्डी कप के बेस्ट रेडर आदि को सोने की अंगुठियों से सम्मानित किया जाएगा। खेल मेले दौरान अलग-अलग पंजाबी कमेंटेटर अपनी लोकप्रियता की छटा बिखेरेंगे। कबड्डी का शुभारंभ गांव के सरपंच बलदेव सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed