फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना के लिए सीएम ने 2 आरओबी, 3 आरयूबी सहित 17 नई सड़कों की घोषणा की

टोहाना के लिए सीएम ने 2 आरओबी, 3 आरयूबी सहित 17 नई सड़कों की घोषणा की

Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
टोहाना के लिए सीएम ने 2 आरओबी, 3 आरयूबी सहित 17 नई सड़कों की घोषणा की
टोहाना के लिए सीएम ने 2 आरओबी, 3 आरयूबी सहित 17 नई सड़कों की घोषणा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना में 2 आरओबी, 3 आरयूबी, 17 नई सड़कें, जाखल में सामुदायिक केंद्र, कुलां में सब तहसील भवन, 20 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं के अतिरिक्त अनेक विकास कार्यों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नरवाना-टोहाना रोड एनडीआर 111 सड़क पर बलियाला फाटक पर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज), टोहाना-रतिया रोड जमालपुर के पास आरओबी, उदयपुर, जाखल हिसार रेल लाईन पर आरयूबी (रेलवे अंडर पास), मनी फतेहपुरी, जाखल हिसार रेलवे लाईन पर आरयूबी, फतेहपुरी के पास भी आरयूबी, जाखल, साधनवास के पास भी आरयूबी मंजूर किया है।

टोहाना हलके के विकास के लिए 120 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने पर बराला ने आभार जताया। साथ ही बबताया कि इससे पूर्व भी हलका में लगभग एक हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि टोहाना क्षेत्र के लिए 4 सड़कें लोक निर्माण विभाग और 13 सड़कें मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई जाने की मंजूरी दी गई है। टोहाना के गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की ग्रांट और टोहाना शहर के लिए 5 करोड़ रुपये तथा जाखल के लिए 3 करोड़ रुपये की ग्रांट भी मंजूर की है। इसके अलावा सिंचाई कार्यों के लिए भी 20 करोड़ रुपये मंजूर हुए है। नायक बस्ती जाखल में सामुदायिक केंद्र, कुलां सब तहसील के भवन का निर्माण, टोहाना व जाखल की गौशालाओं के लिए 10-10 लाख रुपये की घोषणाएं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed