{"_id":"5b05b1844f1c1b2b118b5b83","slug":"51527099780-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरेवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गटका जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरेवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गटका जहरीला पदार्थ
Updated Wed, 23 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव बीरेवाला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उपचाराधीन पंजाब क्षेत्र के गांव बीरेवाला के कुलदीप सिंह की हालत गंभीर होने के कारण जहां चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया, वहीं इसकी सूचना संबंधित पंजाब क्षेत्र की पुलिस को भी दे दी। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन करने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन परिजनों का मानना है कि मानसिक तौर पर पीड़ित होने के कारण ही युवक ने गलती से ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही बोहा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम रतिया के सरकारी अस्पताल में पहुंच गई थी, लेकिन चिकित्सकों द्वारा पहले ही उसे रेफर किए जाने के पश्चात युवक के बयान नहीं ले पाई थी। उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही एक टीम संबंधित अग्रोहा अस्पताल में भेजी जाएगी और जो भी उक्त युवक ब्यान देगा उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक उपरोक्त जहरीला पदार्थ के पीने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है।