{"_id":"5aa423b04f1c1bbb758b4b4d","slug":"51520706480-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। क्षेत्र में बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 मार्च को पोलियो की बूंद पिलाई जाएगी। जिसको लेकर विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली है। इस बार विभाग द्वारा 9193 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पूर्व विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा पोलियो पिलाने के लिए ड्यूटिरत कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि सरकार की ओर से पोलियो को जड़ से मिटाने का लक्ष्य रखते हुए रविवार को शहर मे पल्स पोलियो अभियान को लेकर 50 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें से 46 बूथों पर चार-चार कर्मी रहेंगे तथा अन्य चार पर दो-दो कर्मियों की ड्यूटिया लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आशा वर्कर, नर्सिंग विद्यार्थी एवं सक्षम युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। एसएमओ ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाने वाले इन कर्मियों को पूर्णतया प्रशिक्षण दिया गया है।