{"_id":"5a79f2934f1c1ba2268b8c9b","slug":"51517941395-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जाण्डली खुर्द में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पोल लगाने व तारें बिछाने का काम करवाया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जाण्डली खुर्द में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पोल लगाने व तारें बिछाने का काम करवाया पूरा
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
गांव जांडली खुर्द में विद्युत निगम के अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जगमग योजना का कार्य शुरू करवा दिया है। लोगों के विरोध के बावजूद निगम व ठेकेदार के सैकड़ों कर्मचारियों ने हाथों-हाथ पोल लगाने व तारें बिछाने का कार्य पूर्ण कर दिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार दलाल ने बताया है कि शांति पूर्वक तरीके से योजना का कार्य कर्मचारियों ने पूर्ण कर दिया है।
क्या है मामला
गांव जांडली कलां व चंद्रावल के बाद गांव जाण्डली खुर्द के लोगों ने भी जगमग योजना गांव में लागू न करने के लिए विरोध पर उतर आए थे। इसके कारण ठेकेदार राजेश चाढीवाल को अपने कर्मचारियों के साथ बिना काम किए ही बैंरंग लौटना पड़ा था। ठेकेदार ने विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी धर्मपाल शीला को शिकायत पत्र देकर गांव जाण्डलीखुर्द में जगमग योजना के तहत काम करने के लिए सहयोग देने की मांग की थी। जिसके बाद उपमंडल अधिकारी ने गंाव जाण्डली खुर्द सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह से ग्रामीणों को कार्य में बाधा न डालने के लिए प्रेरित किया और पंचायती रूप से लोगों को समझाने की कोशिश भी की। किंतु निगम की उपरोक्त योजना में लोगों ने खुलकर विरोध किया और तारें लगाने पर किसी बडे़ अंजाम देने के लिए भी चेतावनी दी गई थी। उसी को मध्य नजर रखते हुए एसडीाओ ने पुलिस सहायता के लिए पत्र लिखा था। जिला उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह के दिशा निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने व पुलिस फोर्स जाण्डलीखुर्द मे ंभेजने के आदेश दिए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को गांव में जगमग योजना शुरू करदी गई। ग्रामीण विरोध करना चाहते थे, मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया।
हाथोंहाथ बिछ गई लाईन
गांव जाण्डलीखुर्द में जगमग योजना को लेकर हाथोंहाथ कर्मचारियों ने लाईन बिछा दी। इस कार्य में ठेकेदार राजेश कुमार के सौ कर्मचारी व विद्युत निगम के 30 अधिकारी व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्य को अंजाम तक पहुंचाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार दलाल स्वयं मौके पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
नहीं है 24 घंटे बिजली की आवश्यकता
गांव जाण्डलीखुर्द के राजबीर सिंह, हवासिंह, बलबीरसिंह, रामकुमार, प्रेम सिंह आदि लोगों ने कहा कि वर्तमान में जो बिजली के बिल आ रहे हैं वह भी भरे नहीं जा रहे हैं इसलिए उन्हें 24 घंटे बिजली की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर योजना शुरू होती है तो मीटर अधिक चलेंगे और बिजली का बिल भी अनापशनाप आएगा। इसलिए गांव के लोग ऐसी जगमग योजना का बहिष्कार करते हैं।
किल्लत के बावजूद 24 घंटे मिलेगी बिजली
विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी धर्मपाल शिला ने बताया कि जगमग योजना ग्रामीणों के हित में है जो लगातार बिजली किल्लत के बावजूद भी 24 घण्टे बिजली मुहैया होगी। इसलिए योजना का विरोध करने की बजाए निगम का सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध वह लोग करते हैं जो बिजली चोरी की कुण्डी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाण्डली खुर्द में विरोध के बावजूद जगमग योजना का कार्य को पूरा कर दिया है।