फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप चिकित्सक पर कसा शिकंजा

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप चिकित्सक पर कसा शिकंजा

Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप चिकित्सक पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुराना बाजार स्थित गैर कानूनी तरीके से चलाए जा रहे कंबोज क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई करते हुए झोलाछाप चिकित्सक को मौके पर ही धर दबोचा है। औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने जहां क्लीनिक में रखी विभिन्न दवाईयों को बरामद कर लिया है, वहीं क्लीनिक को सील करके जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण के बाद चिकित्सक व उसके कथित स्टाफ में हड़कंप मच गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान स्टाफ भागने में कामयाब हो गया, जबकि स्वंभू चिकित्सक टीम के हत्थे चढ़ गया। विभागीय टीम ने कथित डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।
यूं हुई कार्रवाई
बुधवार शाम पौने 4 बजे के जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश कुमार व जिला ड्रग इंस्पेक्टर विजय राजे तथा सीएचसी भूना के एसएमओ डॉ. रुस्तम की टीम ने पुराना पंजाब नेशनल बैंक के निकट पिछले कई वर्षों से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे भजन कंबोज नामक स्वयंभू चिकित्सक के क्लीनिक पर दबिश दी। कथित क्लीनिक का पूरा रिकार्ड खंगाला। लाइसेंस अथवा डिग्री की मांग करने पर स्वयंभू चिकित्सक कोई प्रमाणित अथवा मान्यता प्राप्त डिग्री भी पेश नहीं कर पाया। बिहार की किसी गैर मान्यता प्राप्त डिग्री को टीम ने सिरे से नकार दिया। जिसके बाद टीम ने संदेह के आधार पर क्लीनिक में रखी दवाओं को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

56 प्रकार की दवाईयां बरामद, क्लीनिक सील
जिला ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. विजय राजे ने बताया कि क्लीनिक से अलग-अलग 56 प्रकार की दवाईयां बरामद की गई है, जिन्हें बिना डिग्री के चिकित्सक मरीजों को दे रहा था। वहीं चिकित्सा संबंधी उपकरण, दवाईयां की खाली व भरी बोतलें, सीरिंज तथा अन्य समान भी टीम ने बरामद कर लिया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया और झोलाछाप चिकित्सक भजन कंबोज को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 वर्षों से कर रहा था लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
बिना किसी डिग्री व बिना किसी लाइसेंस अथवा परमिट के उक्त चिकित्सक पिछले करीब 8 वर्षों से सस्ती दवाईयों व सस्ते उपचार के नाम पर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था। क्लीनिक के नाम पर रोजगार चला रहे चिकित्सक की शिकायत स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम को मिली तो सीएमओ व स्टाफ हरकत में आ गया। बुधवार को सांय पौने 4 बजे एसएमओ व ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम जब मौके पर पहुंची तो रोजगार का माध्यम बने क्लीनिक पर करीब आधा दर्जन मरीज थे। टीम को देखकर झोलाछाप डॉक्टर ने मरीजों को चुपके से निकाल दिया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई : डिप्टी सीएमओ
डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि पुराना बाजार में पुराना पंजाब नेशनल बैंक के निकट झोलाछाप डॉक्टर हरभजन कंबोज की ओर से अवैध रूप से बिना डिग्री क्लीनिक चलाए जाने व लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम को मिली थी। जिसके बाद टीम ने औचक निरीक्षण किया और दवाईयां, सीरिंज व अन्य उपकरण बरामद करके क्लीनिक को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि कथित झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed