फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drinking water facilities at the vegetable market will be improved, and toilets will be repaired

Fatehabad News: सब्जी मंडी में सुधरेगी पेयजल सुविधा शौचालय की करवाई जाएगी मरम्मत

Fri, 04 Sep 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water facilities at the vegetable market will be improved, and toilets will be repaired
शहर की सब्जी मंडी में बनी प्याऊ। संवाद
फतेहाबाद। शहर की सब्जी मंडी में पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द बेहतर होंगी। मार्केटिंग बोर्ड स्पेशल रिपेयर के तहत मरम्मत कार्य कराएगा। इससे रोजाना मंडी पहुंचने वाले एक हजार से अधिक आढ़तियों, किसानों और ग्राहकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में आढ़ती, छोटे व्यापारी, किसान और ग्राहक पहुंचते हैं। सुबह के समय यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में पेयजल और शौचालय की सुविधा सुचारू होना जरूरी है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के तहत पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। शौचालयों की भी मरम्मत और सफाई कराई जाएगी। इससे लोगों को सुविधाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं में सुधार से व्यापारियों और ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी। मंडी में आने वाले किसानों और अन्य लोगों को भी बेहतर माहौल मिलेगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जल्द काम शुरू किए जाने की संभावना है।
सब्जी मंडी के व्यापारी अंतर सैनी, सुरेंद्र, अनिल और सुरेश ने बताया कि मंडी में मूलभूत सुविधाएं बेहतर होना जरूरी है। पेयजल, शौचालय और सफाई की समुचित व्यवस्था होने से न केवल व्यापारियों और किसानों को राहत मिलेगी बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर माहौल मिलेगा।
------

स्पेशल रिपेयर के तहत होगा काम
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से स्पेशल रिपेयर के तहत प्रस्तावित कार्य में मंडी की मौजूदा सुविधाओं को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जाएगा। जहां पेयजल व्यवस्था में खामियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। इसी तरह शौचालयों की मरम्मत, जरूरी निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
------
सफाई व्यवस्था में होगा सुधार
सब्जी मंडी में सब्जियों और फलों के अवशेष के साथ अन्य कचरा जमा होने से कई स्थानों पर गंदगी की स्थिति बन जाती है। इससे दुर्गंध के साथ बेसहारा पशुओं की समस्या भी बढ़ती है। सफाई व्यवस्था बेहतर होने से मंडी परिसर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी और व्यापारियों को भी कचरे के निस्तारण में सुविधा होगी।

-------------
:: सब्जी मंडी में पिछले कई सालों से शौचालय व पेयजल की व्यवस्था के लिए मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जल्द काम पूरा करने के लिए स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी।
- छोटू राम, सहायक उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, फतेहाबाद।

शहर की सब्जी मंडी में बनी प्याऊ। संवाद

शहर की सब्जी मंडी में बनी प्याऊ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed