फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5,000 BPL families deprived of ration cards despite meeting eligibility criteria

Fatehabad News: पात्रता पूरी फिर भी राशन कार्ड से वंचित 5 हजार बीपीएल परिवार

Thu, 20 Aug 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
5,000 BPL families deprived of ration cards despite meeting eligibility criteria
क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र की जानकारी लेने पहुंचे नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले पांच हजार से अधिक बीपीएल परिवार पात्रता पूरी करने के बावजूद राशन कार्ड से वंचित हैं। इन परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। ऐसे में अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पात्रता की फिर से जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राशन कार्ड की पात्रता सत्यापन की जिम्मेदारी पहले क्रीड यानी नागरिक संसाधन सूचना विभाग के पास थी। करीब 15 दिन पहले यह जिम्मेदारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी गई है। विभाग के पास 12,853 परिवारों की आय का सत्यापन करने का कार्य है।
विज्ञापन

अब तक करीब दो हजार परिवारों की आय का सत्यापन पूरा हो चुका है। विभागीय जांच में सामने आया है कि कई परिवारों के नाम जमीन या चार पहिया वाहन दर्ज नहीं हैं। इसके बावजूद रिकॉर्ड में जमीन या वाहन होने की जानकारी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड विभाग के रिकॉर्ड में पीएम किसान निधि का लाभ मिलना भी राशन कार्ड नहीं बनने के कारणों में शामिल है। अब पात्र परिवारों की दोबारा जांच की जा रही है। विभाग आय और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर रहा है। संवाद
------
कई विभागों के रिकॉर्ड का होगा मिलान
परिवार पहचान पत्र, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का डाटा, राजस्व विभाग के भूमि रिकॉर्ड, परिवहन विभाग के वाहन पंजीकरण रिकॉर्ड, शहरी निकायों के संपत्ति रिकॉर्ड और आय व अन्य सरकारी डाटाबेस की पड़ताल की जाएगी। विभाग हर लाभार्थी का भौतिक सत्यापन करेंगे। रिकॉर्ड की जांच करेंगे। जांच में कोई परिवार पात्र नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खंड स्तर पर टीम गठित की गई है।
----
दो हजार परिवारों का सत्यापन का काम हुआ पूरा
खाद्य आपूर्ति विभाग की सत्यापन प्रक्रिया दौरान कई परिवारों की पीपीपी में दर्ज आय में गड़बड़ी सामने आ रही है। विभागीय जांच में ऐसे परिवार भी सामने आए हैं जिनकी वास्तविक आय और पोर्टल पर दर्ज आय में अंतर है। इसके चलते पात्रता प्रभावित हुई और कई परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए थे। अब सत्यापन जो परिवार राशन की शर्त पूरी करेगा उनके परिवारों के राशन कार्ड दोबारा लागू होने की उम्मीद है।
------
सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे नागरिक
दूसरी ओर राशन कार्ड और आय सत्यापन को लेकर बीपीएल परिवार के नागरिकों को क्रीड विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्रीड विभाग में पहुंचे नागरिक बलवीर निवासी मेहूवाला, राकेश गांव मताना और कृष्ण गांव दरियापुर ने बताया कि पीपीपी में दर्ज आय या अन्य जानकारी में त्रुटि होने के कारण उन्हें राशन कार्ड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जब इसके बारे में क्रीड विभाग में जानकारी ली तो बताया कि अब राशन कार्ड संबंधी सभी कार्य खाद्य आपूर्ति विभाग करेगा।

----------------
:: सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड का लाभ मिल सकेगा। वहीं जिन परिवारों के रिकॉर्ड में गलत जानकारी दर्ज है उनके डेटा को दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी रहेगी ताकि पात्र परिवार सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर न रहें।
- नरेंद्र अहलावत, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed