फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   47 mm of rain in Tohana, water accumulated on the roads

Fatehabad News: टोहाना में 47 एमएम बारिश, सड़कों पर जमा हुआ पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
47 mm of rain in Tohana, water accumulated on the roads
बारिश के चलते हिसार की सडक पर जमा बरसाती पानी। संवाद
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में बुधवार को ओवरऑल 14 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश टोहाना में दर्ज की गई। यहां 47 एमएम तक बारिश हुई। वहीं भट्टू क्षेत्र में भी 25 एमएम तक बादल बरसे। टोहाना शहर में सुबह व दोपहर के समय हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

जिसे निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद की टीमें मुस्तैदी से कार्य करती रही। पानी निकासी के बाद आमजन ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते शहर के हिसार रोड, बस स्टैंड, सदर थाना, भूना रोड व जमालपुर रोड पर पानी जमा हो गया। पानी के चलते एकबारगी आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मगर कुछ समय बाद पानी की निकासी होने से राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में हुई बारिश का ब्योरा
टोहाना : 47 एमएम
भट्टू कलां : 25 एमएम
भूना : 10 एमएम
फतेहाबाद : 9 एमएम
जाखल : 5 एमएम
कुलां : 3 एमएम
रतिया : 1 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed