फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4465 students took the board examination at 48 centers

Fatehabad News: 48 केंद्रों पर 4465 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
4465 students took the board examination at 48 centers
रतिया क्षेत्र के परीक्षा केंद्र में पंजाबी विषय की परीक्षा देकर बाहर आए दसवीं कक्षा के विद्यार्
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन दसवीं कक्षा का पंजाबी विषय का पेपर हुआ। इसके अलावा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन

पहले दिन 48 केंद्रों पर करीब 4465 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, इसके अलावा 547 विद्यार्थियों ने हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षा दी। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगवाने के भी निर्देश दिए थे। मगर 50 फीसदी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी नजर नहीं आए। बोर्ड की ओर से गठित फ्लाइंग दस्तों ने भी औचक निरीक्षण किया। अलग-अलग फ्लाइंग दस्तों ने 21 परीक्षा केंद्रों पर जांच की। जिले में पहले दिन कोई भी यूएमसी नहीं बनी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

आज कक्षा दसवीं का हिंदी विषय का पेपर
मंगलवार को दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर होगा। 10 हजार से अधिक विद्यार्थी इस विषय का पेपर देंगे। इसके अलावा 12वीं कक्षा का मंगलवार को अवकाश रहेगा जबकि 1 मार्च को 12वीं के विद्यार्थी कौशल विकास से जुड़े अलग-अलग विषयों की परीक्षा देंगे। 2 मार्च को 12वीं कक्षा का कैमिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, अकाउंटेंसी का पेपर होगा। मंगलवार के बाद दसवीं के विद्यार्थियों का सीधे 3 मार्च को संस्कृत, फिजिकल एजुकेशन, ड्राइंग, उर्दू, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, म्यूजिक का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में सोमवार से बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन दसवीं का पंजाबी विषय जबकि 12वीं का कंप्यूटर साइंस विषय का पेपर हुआ। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। फ्लाइंग दस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का जांचा है।
-दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed