{"_id":"644ab983ace624e0840e3966","slug":"43-master-trainer-will-fix-tablet-problems-fatehabad-news-c-21-1-117628-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 43 मास्टर ट्रेनर टैबलेट की समस्याओं को करेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 43 मास्टर ट्रेनर टैबलेट की समस्याओं को करेंगे दूर
विज्ञापन
फतेहाबाद के डाइट मताना में ई अधिगम को लेकर प्रशिक्षण लेेते हुए मास्टर ट्रेनर।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ई-अधिगम के तहत दिए गए टैबलेट को लेकर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वीरवार को 43 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। शिक्षा विभाग निदेशालय से आई टीम के दीपक पाठक ने इन मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी। मास्टर ट्रेनरों में कंप्यूटर पीजीटी, वोकेशनल शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया है।
अब ये मास्टर ट्रेनर कलस्टर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को बताया गया कि पीएएल सॉफ्टवेयर क्या है और किस तरह से काम करता है। अनुराग धारीवाल ने मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि छात्रों के लिए वन स्कूल स्टूडेंट एप शिक्षकों के लिए वन स्कूल टीचर एप है। इन एप पर शिक्षक और टीचर काम कर सकते है। निदेशालय से आई टीम के ट्रेनर दीपक पाठक ने शिक्षणं, डायग्नोस्टिक टेस्ट और होमवर्क के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने निदेशालय से आई टीम से भी जानकारी ली कि जब टेबलेट टूट जाए या सिम गुम जाए तो इस स्थिति में क्या करें। टीम ने इस बारे में मास्टर ट्रेनरों को निदेशालय की गाइडलाइन के बारे में बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डाइट मताना की प्रिंसिपल संगीता बिश्रोई, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुरभि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, अनुराग धारीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले के छात्रों को पिछले सत्र में दिए गए टैबलेट
कक्षा टैबलेट मिले
दसवीं 7978
ग्यारहवीं 7104
बारहवीं 76333
कोट
प्रशिक्षण में शिक्षकों व छात्रों को ई-अधिगम में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और उनका समाधान किया गया। इसके अलावा साफ्टवेयर के बारे में मास्टर ट्रेनर को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण को लेकर निदेशालय से टीम आई थी।
-रमेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी
कोट
शिक्षकों और छात्रों को निर्देश दिए गए है कि टैबलेट का प्रयोग सही तरीके से करें ताकि बच्चे आधुनिक तरीके से ज्ञान हासिल कर सकेंगे। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है जो कि कलस्टर लेवल पर शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी