फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   42 thousand robbed by armed force Shopper

पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 42 हजार लूटे

Thu, 17 Jul 2014 11:28 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 17 Jul 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन

रतिया में कार सवार नकाबपोश लुटेरों ने दुकानदार से 42 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने बुधवार की रात स्कूटर पर जा रहे बाप-बेटे को रास्ते में रोक लिया और हजारों रुपये की नगदी लूट ली। कार तेज भगाने के चक्कर में लुटेरों की कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार भूना रोड स्थित मुशीवाला गांव की नहर में जा गिरी। सभी लुटेरे कार से निकलकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय कक्कड़, एसएचओ कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे जिले को सील कर दिया। आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट करने वालों की खोजबीन शुरू कर दी और सीन आफ क्राइम की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवकाें के खिलाफ हथियाराें के बल पर लूटपाट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नए बस स्टैंड के साथ लगती पालिका बाजार वाली गली में चुन्नी लाल एंड संस जनरल स्टोर के कौशल चोपड़ा अपने पिता के साथ रात 9:40 बजे स्कूटर पर सवार होकर घर जा रहे थे कि बीडीपीओ ब्लॉक के पास एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ युवकों ने बाप-बेटे को घेर लिया और पिस्तौल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। स्कूटर की टोकरी में रखे बैग, जिसमें 42 हजार रुपये थे, छीनकर फरार हो गए। कौशल ने होशियारी का परिचय देते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और तुरंत पुलिस को सुचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुचना मिलते ही पुलिस ने सारे रास्ते पर गश्त तेज कर दी। सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया। वहीं लुटेरे लूटपाट के बाद अपनी कार से तेज रफ्तार स्पीड पर भूना मोड़ की तरफ लेकर फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर जाने के बाद मुंशीवाला नहर के पास मोड़ पर बदमाशों की कार का संतुलन बिगड़ गया और वे कार समेत नहर में जा गिरे। वहीं पास स्थित गत्ता फैक्ट्री के मजदूर खड़े थे, जिन्होंने उन लुटेराें को गाड़ी से बाहर निकाला और बाहर निकलते ही लुटेरे कार नहर में ही छोड़कर फरार हो गए। हालांकि लुटेरों को बाहर निकालने वाले मजदूर पूरा माजरा समझ पाते, वहीं मौके पर ही गश्त के तहत चक्कर लगा रही पीसीआर पहुंच गई।



गाड़ी का नंबर देखकर पुलिस कर्मचारियाें ने रतिया थाना प्रभारी को सूचना दी व रतिया सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ ही मौके पर पहुंच गई व मजदूराें के युवकाें के भागने के रास्ते व आसपास के इलाके को घेरने के आदेश दिए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय कक्कड़ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घने अंधेरे के कारण पुलिस लुटेराें को ढूंढने में असफल रही व रात को ही पुलिस ने क्रेन की सहायता से नहर में गिरी कार को बाहर निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कौशल चोपड़ा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


ये कहना है थानाध्यक्ष का-:  
रतिया सदर थाना के प्रभारी ने बताया की उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है व लूट में प्रयोग की गई स्विफ्ट गाड़ी को कब्जे मे लेकर गाड़ी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है क्याेंकि फिलहाल हमारे पास लुटेराें का सिर्फ यही सुबूत हमारे पास है लेकिन हम दो तीन दिनों में युवकाें को पकड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed