{"_id":"5b844a3942c792462e3b3b64","slug":"41535396409-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया पीएम मोदी ने, फतेहाबाद की गायत्री शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया पीएम मोदी ने, फतेहाबाद की गायत्री शामिल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया
फतेहाबाद। फतेहाबाद की पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी की दिव्यांग बेटी गायत्री चौधरी को रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नायाब तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गायत्री को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। दरअसल रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो करने का ऐलान किया था। फतेहाबाद की गायत्री चौधरी को इसी सूची में शामिल किया गया है।
गायत्री चौधरी के साथ इस सूची में अनेक महिला खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं राजनेताओं को स्थान मिला है। गायित्री को इसकी सूचना सोमवार सुबह उस समय मिली जब उनके ट्विटर हैंडिल पर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी एक नोटिफिकेशन आई। इसके बाद जब उन्होंने खोलकर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर चुके थे।
सानिया मिर्जा, पीटी उषा, श्वेता सिंह सरीखे दिग्गजों के साथ मिली जगह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर देश की जिन 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है, उसमें बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोन्नपा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, धावक पीटी ऊषा, पत्रकार श्वेता सिंह, पूर्व मिस इंडिया स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, पद्यजा जोशी, शीला भट्ट एवं शालिनी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी, अभिनेत्री कोएना मित्रा, एवं बीजेपी के साथ राज्य सरकारों की कुछ महिला मंत्री भी शामिल हैं। फतेहाबाद की गायत्री चौधरी को इसी सूची में स्थान मिला है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी की बेटी व उभरती गायिका हैं गायत्री चौधरी
पीएम मोदी द्वारा देश की 55 महिलाओं में शामिल की गई फतेहाबाद निवासी गायत्री चौधरी दरअसल बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी की बेटी हैं। उनके दादा स्वर्गीय लीलाकृष्ण प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं। खुद गायत्री चौधरी दिव्यांग होने के बावजूद एक बेहतरीन उभरती गायिका है। हाल ही में उन्होंने अपना पहला वीडियो सांग %साजना’ रिलीज किया था।
अटल को कविता के माध्यम से दी थी श्रद्धांजलि
हाल ही में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद एक कविता के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था। संभवत: उसी के बाद पीएम मोदी द्वारा उन्हें फॉलो करने का फैसला लिया गया। इतना ही नहीं, गत 17 मई को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए विकलांग को दिव्यांग घोषित करने पर एक कविता %मैं हूं दिव्यांग’ के माध्यम से उनका आभार जताया था।