{"_id":"5b1192274f1c1b8f6e8b5b93","slug":"41527878183-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखल में दूध चिलिंग सेंटर रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल में दूध चिलिंग सेंटर रहा बंद
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल
किसान संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर किए गए गांव बंद के ऐलान के मद्देनजर जाखल में अमूल दुग्ध कंपनी की ओर से चलाया जा रहा दूध शीतल केंद्र बंद रहा। यहां पर 122 दूध संकलन केंद्रों से आने वाले दूध की सप्लाई शुक्रवार को नहीं हुई। शीतल केंद्र पर प्रतिदिन करीब 25 हजार लीटर दूध की सप्लाई होती थी जो किसान आंदोलन के मद्देनजर नहीं हो पाई। बताया गया कि गांव बंद के ऐलान को देखते हुए शीतल केंद्र को पहले से ही बंद रखे जाने की सूचना थी। जिसके बाद विभिन्न हरियाणा व पंजाब के 122 दूध संकलन केंद्रों से एकत्रित कर लाया जाने वाला दूध की सप्लाई भी बंद रखी गई। हालांकि यह सप्लाई कल शुरू होगी अथवा नहीं इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है लेकिन केंद्र प्रबंधक के अनुसार जिस प्रकार से कंपनी अधिकारी आदेश देंगे उसके अनुसार ही इसकी सप्लाई की जाएगी। शीतल केंद्र प्रबंधक मंगलेश शर्मा ने बताया कि उनके पास आज किसी भी गांव से दूध की सप्लाई नहीं आई है। प्रतिदिन 122 दूध संकलन केंद्रों से करीब 25 हजार लीटर दूध का एकत्रिकरण कर उसे शीतल कर कंपनी में भेजा जाता है। लेकिन किसान आंदोलन को देखते हुए आज केंद्र में छुट्टी रखी गई है।