फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाजपा को सता देने का खामियाजा भुगत रही है जनता : जाण्डली

भाजपा को सता देने का खामियाजा भुगत रही है जनता : जाण्डली

Sat, 10 Mar 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को सता देने का खामियाजा भुगत रही है जनता : जाण्डली
टोहाना रैली को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
मजदूरों की कर्जमुक्ति, फसलों के लाभकारी दाम, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्का रोजगार व खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सामाजिक न्याय, सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव तथा वैकल्पिक नीतियों के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हरियाणा राज्य का 15वां राज्य सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। यह बात माकपा के भूना लोकल कमेटी सचिव रमेश जाण्डली ने 11 मार्च की टोहाना में होने वाली जनअधिकार रैली की तैयारियों के लिए विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

माकपा नेताओं ने गांव बैजलपुर, दहमान, नहला, गोरखपुर में जीप जत्था अभियान चलाया और लोगों को रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निमंत्रण दिया। जनसभाओं को माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य का. रामस्वरूप ढाणी गोपाल, ओमनाथ जाण्डली, ओमप्रकाश अनेजा, भंवरलाल, बलवान सिंह, धर्मपाल गुणपाल, बलबीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। माकपा नेताओं ने कहा कि टोहाना में सीपीआई. (एम) राज्य कमेटी निर्णयानुसार 15वां राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 11 से 13 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर एक विशाल रैली का आयोजन जनमुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed