फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   37.80 lakh rupees were cheated in the name of sending to UK, two agents named

Fatehabad News: यूके भेजने के नाम पर 37.80 लाख रुपये ठगे, दो एजेंट नामजद

Wed, 19 Mar 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 19 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
37.80 lakh rupees were cheated in the name of sending to UK, two agents named
फतेहाबाद। यूके का वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। वीजा लगवाने के नाम पर चार रिश्तेदारों से 37.80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने दो युवकों गांव अकांवाली निवासी अनिल और भोड़ियाखेड़ा निवासी नवीन की शिकायत पर रुपये हड़पने के आरोपी गाजियाबाद निवासी सतेंद्र उर्फ अमन और ग्रेटर नोएडा निवासी चंदन के खिलाफ सदर थाने में मंगलवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अकांवाली निवासी अनिल कुमार और गांव भोड़ियाखेड़ा निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह अपने केंद्र में अंग्रेजी भाषा सिखाते हैं। उन्होंने अपने चार रिश्तेदारों का यूके का वीजा लगवाने के लिए गाजियाबाद निवासी सत्येंद्र उर्फ अमन और ग्रेटर नोएडा निवासी चंदन से संपर्क किया। सतेंद्र अनिल का जानकार था।
विज्ञापन

आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपये की दर से 80 लाख रुपये लेकर चारों को यूके भेजने का भरोसा दिलाया। शुरुआती रकम के तौर पर गांव बड़ोपल के पास आरोपियों को 8.30 लाख रुपये की रकम दी गई और मौके पर इसकी वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद कुछ रुपये बैंक खातों के माध्यम से तो कुछ नकद दिए गए। इस प्रकार सत्येंद्र उर्फ अमन और चंदन को कुल 37.80 लाख रुपये भेजे गए। अंतिम भुगतान के रूप में 24 सितंबर 2024 को 1.42 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम देने के बाद भी बार-बार फोन करने के बावजूद आरोपी केवल वीजा लगवाने का आश्वासन देते रहे और बाद में कह दिया कि आपका वीजा नहीं लग पाया। इसके लिए दोबारा आवेदन किया जाएगा। अब आरोपी फोन तक नहीं उठा रहे। अगर कभी फोन उठाया तो धमकी दी जा रही है। सदर थाने के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed