{"_id":"5b82e01a42c792466578c0b6","slug":"31535303706-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की जेब से पैसे निकाल रहे जेबकतरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में साधूराम निवासी गांव ढाणी सांचला ने बताया कि वह फतेहाबाद से बस में सवार होकर भूना बस स्टैंड पर आया था। आरोप है कि जब वह बस से नीचे उतरा तो एक युवक ने उसकी जेब में पड़े 825 रुपये निकाल लिए। उसे ऐसा करते हुए उसने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उसे काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान नरेश उर्फ पोपला निवासी भूना के रुप में दी। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।