{"_id":"5b80467c42c792466b46195d","slug":"31535133308-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन अंत्योदय के तहत फतेहाबाद के 32 गांव होंगे गरीबी से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन अंत्योदय के तहत फतेहाबाद के 32 गांव होंगे गरीबी से मुक्त
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन अंत्योदय के तहत जिले के 32 गांव होंगे गरीबी से मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांवों की स्थिति को सुधारने के लिए शुरू किए गए मिशन अंत्योदय के तहत जिला फतेहाबाद के 32 गांवों को गरीबी से मुक्त किया जाएगा। इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए भी विशेष प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त जेके आभीर ने शुक्रवार को एक जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित हो चुकी है जबकि खंड स्तर व ग्राम पंचायतों की कमेटियों का गठन 31 अगस्त से पहले किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि मिशन अंत्योदय के तहत गांवों का न सिर्फ विकास होगा, बल्कि वहां के हर एक पात्र निवासी को योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। मिशन अंत्योदय के तहत 2 अक्टूबर 2019 तक देशभर में 50 हजार पंचायतों को गरीबी मुक्त किया जाना है। प्रत्येक पंचायत में घर-घर सर्वे का कार्य होगा। इसमें गांवों के लिए जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। मिशन के तहत दो वर्ष के अंदर चयनित पंचायतों को गरीबी मुक्त किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वयस्क का बैंक खाता खोला जाएगा। प्रत्येक परिवार के लिए आजीविका नियोजित होगी। सभी बेरोजगार युवाओं का कार्य एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। घरों में भोजन बनाने के लिए गैस या बायो गैस की व्यवस्था कराई जाएगी।
डॉ. आभीर ने कहा कि योजना के तहत गांव में पर्याप्त बिजली के साथ-साथ पक्की सड़क, सीसी रोड बनेंगे। स्वयं सहायता समूह के संघों के लिए भी पक्के भवन का निर्माण होगा। जल निकासी एवं साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के उचित इंतजाम होंगे। खेल स्टेडियम भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को कुपोषण से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
----------
मिशन अंत्योदय में ये गांव हैं शामिल
उन्होंने बताया कि मिशन अंत्योदय के तहत जिला के 32 गांवों में खंड फतेहाबाद के दस गांव अयाल्की, ढाणी चाणचक, ढाणी साधनवाली, फतेहाबाद ग्रामीण, आजाद नगर, बड़ोपल, बनगांव, बरसीन, भिरड़ाना, भोडा होसनाक, खंड टोहाना के 11 गांव अकांवाली, अमानी, भिमेवाला, डांगरा, कन्हड़ी, ललौदा, मघेडा, नांगल, पिरथला, समैण, बिढ़ाई खेड़ा, रतिया खंड के 8 गांव अलालवास, बबनपुर, बलियाला, बाड़ा, भरपुर, ब्राहणवाला, ब्राहणवाला प्लाट, भानी खेड़ा, भट्टू कलां के बनावाली तथा भूना खंड के गांव बैजलपुर व भट्टू शामिल है।