{"_id":"5b1ec0434f1c1b315d8b481a","slug":"31528741955-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर जाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण माजरा गांव के लोगों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर जाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण माजरा गांव के लोगों से मिले
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चलाया डोर टू डोर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास तथा अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर ऐसी अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया है, जिनके परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। बराला सोमवार को गांव पूर्णमाजरा में डोर टू डोर अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इससे पूर्व विधायक सुभाष बराला ने गांव के मेन चौक में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गईं मांगों पर बोलते हुए कहा कि गांव में गंदे पानी की निकासी का जल्द ही स्थाई समाधान करवाया जाएगा। जोहड़ के समीप पार्क बनवाया जाएगा। पेयजल सप्लाई के नल लगवाए जाएंगे। गांव की गलियों के लिए साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि मंजूर हो चुकी हैं। इसी प्रकार अन्य मांगों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं चेयरमैन रिंकूमान, जयदीप बराला, कृष्ण नैन, कुलदीप डांगरा, संतज्ञ सिंह, मास्टर मोमन राम, सुरेश आर्य, सुरेन्द्र रहनवाली, हप्रीत चहल, सरपंच तरशेम सिंह, राम सिंह आकांवाली, लक्की हांडा, राम कुमार शर्मा, सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह पूर्णमाजरा, बाबू सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम सिंह, निर्मल सिंह, लाभ सिंह, सेवा सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।