{"_id":"5ac66fdd4f1c1bbb618b5b28","slug":"31522954205-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 स्थानों पर भरे पानी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 स्थानों पर भरे पानी के सैंपल
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार स्थानों पर भरे पानी के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
शहर में लगातार मिल रही पीने के पानी में शिकायतों के बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग कोनों से पीने के पानी के चार सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डा. सतीश गर्ग के आदेशानुसार एमपीएचडब्लयू रमेश कुमार एवं जन स्वास्थ्य विभाग के जेई गुरमेज सिंह की टीम शहर के कृष्णा कालोनी, आजाद नगर एवं नवदुर्गा कालोनी से पानी के 4 सैंपल लिए हैं। पिछली बार जब पानी के सैंपल फेल आए थे तो जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लेने के तरीकों पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद अब विभाग की टीम द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को साथ लेकर उनके तरीके से सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि उनकी टीम के कर्मी रमेश ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गुरमेज के सामने कृष्णा कालोनी से 2, आजाद नगर से 1 व एक सैंपल नवदुर्गा कालोनी से लिए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। एसएमओ ने बताया कि लगातार गंदा पानी की शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते ये अभियान चलाया गया है। एसएमओ के अनुसार हर सप्ताह अभियान के तहत सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपलों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आ जाएगी।