फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नहला परीक्षा केन्द्र में बाह्य हस्तक्षेप के चलते चेयरमैन की टीम ने परीक्षा केन्द्र अधीक्षक को दी चेतावनी

नहला परीक्षा केन्द्र में बाह्य हस्तक्षेप के चलते चेयरमैन की टीम ने परीक्षा केन्द्र अधीक्षक को दी चेतावनी

Thu, 15 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नहला परीक्षा केन्द्र में बाह्य हस्तक्षेप के चलते चेयरमैन की टीम ने परीक्षा केन्द्र अधीक्षक को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग को नहला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाह्य हस्तक्षेप के आसार नजर आए। टीम ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक व उनके स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी कि वह परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाएं। अगर स्थिति उनके काबू में नहीं आती तो वह जिला प्रशासन को सूचित करे। बुधवार को चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने 3 तथा कंट्रोल रूम की टीम ने 1 नकल का केस पकड़ा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को कक्षा बारहवीं का इतिहास का पेपर था। बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग के अध्यक्ष बजरंग गोदारा अपनी टीम के साथ नहला के सीनियर सेकेेंडरी स्कूल में पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए कि स्कूल के आसपास बाह्य लोगों की भीड़ लगी हुई थी और परीक्षा में बाह्य हस्तक्षेप के आसार दिखाई दे रहे थे। परीक्षा में ड्यूटी दे रहा स्टाफ भी बाह्य हस्तक्षेप के प्रभाव में दिखाई दिया। हालांकि यहां पुलिस के जवान भी तैनात थे। जिसको देखते हुए बजरंग गोदारा ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक को चेतावनी दी कि अगर स्थिति को कंट्रोल में नहीं कर पाते वह इस बारे जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग को अवगत करवाएं। बजरंग गोदारा ने बताया कि नहला में 1 व भूना में नकल के दो केस पकड़े। वहीं कंट्रोल रूम की टीम ने यूएमसी का 1 केस बनाया। बुधवार को डीसी फ्लाइंग ने 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार एसडीएम फतेहाबाद ने 8, एसडीएम रतिया ने 4, एसडीएम टोहाना ने 5, डीईओ ने 5, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने 5, बीईओ रतिया ने 3, बीईओ टोहान ाने 7, बीईओ भूना ने 4, बीईओ भट्टूकलां ने 3, बीईओ फतेहाबाद ने 6, बीईओ जाखल ने 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जबकि चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने 5, बोर्ड सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने 7 तथा कंट्रोल रूम की फ्लाइंग ने 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में 4 नकल के केस पकड़े गए। वह भी बोर्ड चेयरमैन व कंट्रोल रूम फ्लाइंग ने बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed