{"_id":"5aa422524f1c1b91778b4b88","slug":"31520706130-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 4 सालों से चैत्र नवरात्र पड़ रहे हैं आठ दिनों के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 4 सालों से चैत्र नवरात्र पड़ रहे हैं आठ दिनों के
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 4 सालों से चैत्र नवरात्र पड़ रहे हैं आठ दिनों के
- इस साल भी चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि एक दिन है
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इस बार चैत्र नवरात्रे 18 मार्च से आरंभ हो रहे हैं। इसी दिन ही नवसंवत 2075 का आगाज होगा। इस बार खास बात यह होगी कि यह लगातार चौथा साल होगा, जब चैत्र नवरात्रे 8 दिन के ही होंगे। इस बार अष्टमी और नवमी एक दिन ही पड़ेगी। इसे लेकर पंडितों ने तिथि का बढ़ना घटना बताया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्र देवी शक्ति को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम मुहूर्त एवं अवसर होता है।
एक दिन पहले शुरू होगी प्रतिपदा
श्याम मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शर्मा के अनुसार, इस वर्ष साल 2018 में प्रतिपदा तिथि एक दिन पहले ही अर्थात 17 मार्च को संध्याकाल में 7.41 बजे प्रारंभ हो जाएगी, लेकिन इसे सूर्योदय काल से 18 मार्च को ही माना जाएगा। बीते कुछ वर्षों की भांति इस बार भी तिथि के फेर से अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। तिथियों की घटा बढ़ी कुछ वर्षों से नवरात्रि में प्राय: देखने मिल रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि इससे व्रत नियमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी और भगवान श्रीराम का जन्म होने की वजह से इस दिन की धूम सर्वाधिक देखने मिलती है। मां शक्ति के साथ ही भगवान श्रीराम की आराधना का दिन विशेष मुहूर्तों का निर्माण करता है।
लगातार चार सालों से 8 दिन के हो रहे हैं चैत्र नवरात्र
2015 में 21 मार्च से 28 मार्च, 2016 में 8 मार्च से 15 मार्च, 2017 में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक थी। हालांकि, 2014 में नवरात्रि 31 मार्च से 8 अप्रैल तक थी यानी पूरे 9 दिनों की, ज्योतिष के मुताबिक जब दो तिथियां एक साथ आती हैं तब ऐसी स्थिति बनती है। साल 2018 में चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक होगी। वहीं इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ और समापन दोनों ही रविवार को होगा। वहीं शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा।
विज्ञापन
इस प्रकार होंगे नवरात्र के दिन
तिथि दिन नवरात्र
18 मार्च रविवार प्रथम शैलपुत्री पूजा
19 मार्च सोमवार द्वितीय ब्रहचारिणी पूजा
20 मार्च मंगलवार तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा
21 मार्च बुधवार चतुर्थ मां कुष्मांडा पूजा
22 मार्च बृहस्पतिवार पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
23 मार्च शुक्रवार षष्टम कात्यायनी पूजा
24 मार्च शनिवार सप्तम मां कालरात्रि पूजा
25 मार्च रविवार अष्टम दुर्गा अष्टमी व नवमी पूजन
03 पंडित राजेश शर्मा