{"_id":"59fdf6124f1c1bd1538bae5b","slug":"31509815826-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने की मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने की मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर नारेबाजी
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। अनाजमंडी में धान की बोली सुचारू रूप से न होने के कारण अखिल भारतीय किसान सभा जिला सह संयोजक कामरेड रामचंद्र सहनाल के नेतृत्व में आज दर्जनों किसानों ने मार्किट कमेटी कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर कल तक बोली सुचारू रुप से न हुई तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। किसान सभा के जिला सह संयोजक रामचंद्र सहनाल, कामरेड छतरपाल सिंह, हरबंस महमड़ा, रमेश कुमार, गुरपाल, महीपाल, मुख्त्यार सिंह, प्यारा सिंह, सोहन सिंह आदि ने कहा कि धान के सीजन में भारी अनियमताएं बरती जा रही हैं। किसानों को लूटा जा रहा है और सरकार व प्रशासन खामोश है। किसानों ने कहा कि अनाजमंडी में पिछले कई दिनों से बासमती धान बोली सुचारू रुप से नहीं करवाई जा रही है।
खानापूर्ति के लिए मात्र 2-3 दुकानों पर ही बोली करवाकर बोली को बंद कर दिया जाता है और कुछ लोग मिलीभगत करके उचंति बोली करवाकर माल सीधा उतरवा रहे हैं। अनाजमंडी में किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बोली सुचारू रुप से शुरू नहीं करवाई गई तो किसान सभा किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन कर मार्किट कमेटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं मार्किट कमेटी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यदि व्यवस्था में कोई कमी है तो उसमें सुधार कर दिया जाएगा।