फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिचौलियों को उखाड़ फेंकना सरकार की बड़ी उपलब्धि : फूलां

बिचौलियों को उखाड़ फेंकना सरकार की बड़ी उपलब्धि : फूलां

Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिचौलियों को उखाड़ फेंकना सरकार की बड़ी उपलब्धि : फूलां
बिचौलियों को उखाड़ फेंकना सरकार की बड़ी उपलब्धि : फूलां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अब अपने किए विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच आने का मन बनाया है। हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दौरे पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देखा है कि भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे बड़ा काम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का हुआ है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने आगामी एक अक्तूबर को फतेहाबाद में होने वाले किसान जमावड़ा कार्यक्रम के तहत किसानों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने गांव मताना, धांगड़, बड़ोपल, धारणिया, सालमखेड़ा, मियां खा ढाणी, चबला मोरी, आजादनगर, ढाणी ठोबा, टाली वाली ढाणी, भीमा बस्ती गांवों का दौरा कर किसानों को कार्यक्रम का न्योता दिया। जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने कहा कि अधिकतर सरकारी काम काज सरकार ने ऑनलाइन कर दिए हैं। इनकी मानीटरिंग मुख्यमंत्री कर रहे हैं। इसका उदाहरण है कि 3500 घोषणाएं जो मुख्मंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में की थीं, उनमें से 1800 का काम पूरा हो चुका है। गांव के लोगों के लिए उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो का प्रावधान किया गया है। इस सबके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं दो घंटे से अधिक समय तक जनता की समस्याएं सुनते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र भाटिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रणबीर चौधरी, सरदार गुरदेव सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, जेपी गोदारा, डॉ. मुख्तयार बाजीगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed