फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   28-year-old woman dies under suspicious circumstances

Fatehabad News: 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
28-year-old woman dies under suspicious circumstances
 रतिया के नागरिक अस्पताल में जानकारी देते हुए मृतक महिला के परिजन : संवाद
रतिया। गांव बरवाला के खरकड़ा में विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके मायका गांव रतनगढ़ में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर मारपिटाई करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल महिला के शव को नागरिक अस्पताल में रख दिया गया है और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना बरवाला पुलिस को दी है। महिला के भाई दीपू व अन्य परिजनों ने बताया कि गांव रतनगढ़ निवासी रजनी उर्फ रज्जी की शादी 10 साल पहले संदीप उर्फ गुगनी गांव खरकड़ा थाना बरवाला जिला हिसार के साथ हुई थी। पति शराब पीकर रजनी को परेशान करता था और उसके साथ मारपिटाई करता था। इन्हीं बातों से परेशान होकर 16 जून को रजनी मायके रतनगढ़ आई थी।
विज्ञापन

रजनी ने बताया था कि पति ने उसकी पिटाई की थी। बुधवार सुबह जब उसकी हालत गंभीर हो गई वे उसको रतिया अस्पताल में लेकर आ रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव नागरिक अस्पताल में रख दिया गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में गांववासी कार्रवाई की मांग को लेकर उप पुलिस अधीक्षक से भी मिले। नर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर बरवाला पुलिस को सूचना दे दी गई है। मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed