{"_id":"64bac2c539eb5c6c3a020b5d","slug":"25-schools-deposited-sports-fund-after-notice-10-sent-report-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2524-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नोटिस के बाद 25 स्कूलों ने जमा करवाया स्पोर्ट्स फंड, 10 ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नोटिस के बाद 25 स्कूलों ने जमा करवाया स्पोर्ट्स फंड, 10 ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के नोटिस के बाद शुक्रवार को जिले के 25 स्कूलों ने स्पोर्ट्स फंड जमा करवा दिया है। इसके अलावा 10 स्कूलों ने स्पोर्ट्स फंड को लेकर अपनी रिपोर्ट भेजी है। विभाग के नोटिस के बाद निजी स्कूल संचालकों और सरकारी स्कूल प्रिंसिपल में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पोर्ट्स फंड को लेकर 141 स्कूलों को नोटिस जारी किया था और शुक्रवार तक मौका देकर चेतावनी दी थी कि अगर जमा नहीं करवाया तो डिफाल्टर घोषित होंगे।
बाढ़ के चलते शिक्षा विभाग स्कूलों को दो दिन का और मौका दे रहा है। इसके बाद सोमवार को दूसरा नोटिस जारी करेगा। दूसरे नोटिस के बाद भी स्कूल स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं करवाते हैं तो निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। निदेशालय पांच साल से स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए डिफाल्टर घोषित करेगा। स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में भाग भी नहीं ले पाएंगे।
इन स्कूलों को विभाग ने जारी किया था नोटिस
खंड स्कूल
फतेहाबाद 43
जाखल 4
भट्टूकलां 15
टोहाना 23
भूना 32
रतिया 24
कोट
स्कूलों को नोटिस जारी करके स्पोर्ट्स फंड की रिपोर्ट मांगी गई थी और फंड जमा करवाने के निर्देश दिए थे। कई स्कूलों ने फंड जमा करवा दिया है और कई ने जांच के लिए रिपोर्ट मेल की है। सोमवार के बाद जिन स्कूलों ने फंड नहीं जमा करवाया उन्हें दोबारा नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
-अनूप सिंह, सहायक खेल शिक्षा अधिकारी