{"_id":"693dad4943a6ac62510450a8","slug":"25-roadways-buses-did-not-ply-on-the-routes-and-were-of-no-use-to-the-players-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145239-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 25 रोडवेज बसें रूटों पर चलीं न खिलाड़ियों के आई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 25 रोडवेज बसें रूटों पर चलीं न खिलाड़ियों के आई काम
Sat, 13 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
फतेहाबाद। रतिया रोड पर स्थित एमएम कॉलेज में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इसमें सिरसा लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा से खिलाड़ी कार्यक्रम में पहुंचे।
इन खिलाड़ियों को संबंधित खेल के लिए बनाए गए मैदान तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 25 बसों की ड्यूटी लगाई गई। इन बसों के कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या में कमी आई। इससे यात्रियों को खासकर दैनिक यात्रियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -
रूट पर गई न ही खिलाड़ियों को मैदान में लेकर गई बसें
रतिया रोड पर एमएम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को कार्यक्रम स्थल से गांवों में बनाए गए खेलों के मैदान तक ले जाने के लिए रोडवेज की ओर से शिक्षा व खेल विभाग को 25 बसें दी गई। मुख्यमंत्री के संबोधन के चलते यह बसें न तो रूट पर चल पाई और न ही इनसे खिलाड़ी उन मैदानों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री तीन बजे कार्यक्रम से निकले। इस कारण खिलाड़ियों के खेल नहीं हो सकते थे।
विज्ञापन
-- -
रतिया रोड पर आवागमन को लेकर रही दिक्कत
रतिया रोड पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के चलते रतिया, टोहाना सहित ग्रामीणों रूट पर जाने वाली बसें दोपहर तीन बजे तक बाईपास होकर निकलीं। इस कारण इन रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मुख्य रूप से ग्रामीण रूटों पर जाने वाले यात्रियाें को परेशानी हुई।
-- -
उनके पास 25 बसें की मांग कार्यक्रम के लिए की गई थी, रोडवेज की ओर से खिलाड़ियों को ले जाने के लिए 25 बसें की उपलब्धता करवा दी गई थी, खिलाड़ी मैदानों तक क्यों नहीं गए वे इस मामले में कुछ नहीं बता सकते।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो फतेहाबाद।