फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 public service activities will be conducted over the course of a month as part of the

Fatehabad News: सेवा संकल्प अभियान में में एक माह चलेंगी 25 जनसेवा गतिविधियां

Sat, 05 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
25 public service activities will be conducted over the course of a month as part of the
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आयोजित वीसी में मौजूद डीसी डॉ. विवेक भारती। प्रशासन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और सुशासन यात्रा के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। अभियान में पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और सेवाओं को सरल बनाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों की समीक्षा डीसी डॉ. विवेक भारती ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में जिला अधिकारियों के साथ की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ पर जिले के सभी बूथों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिक दीया जलाकर जनसेवा और जनकल्याण के प्रति आभार जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सेवा सेतु केंद्रों पर नागरिकों को सरकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में 25 सेवा गतिविधियां होंगी। इनमें रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा शामिल हैं। साइबर सुरक्षा, पोषण, एनीमिया जागरूकता, खेल गतिविधियों और दिव्यांगजनों की सहायता पर भी काम होगा।
युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। स्कूल और कॉलेजों में 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत अभियान चलेगा। इसके तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

राष्ट्रीय नवाचार चुनौती में युवा सुशासन और डिजिटल समाधान से जुड़े नए विचार प्रस्तुत करेंगे। अभियान का समापन 17 अक्तूबर को नई दिल्ली में जनसेवक महाकुंभ के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed