फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   23 complaints came to the court of National Human Rights Commission member Priyank Kanungo, action will be taken on 8 from Delhi

Fatehabad News: कानूनगो ने सुनीं 23 शिकायतें, 15 का समाधान, आठ पर दिल्ली से कार्रवाई

Wed, 04 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
23 complaints came to the court of National Human Rights Commission member Priyank Kanungo, action will be taken on 8 from Delhi
भूना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के समक्ष शिकायत रखती एक महिला। संवाद
भूना। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बुधवार को गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। इसमें नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 23 शिकायतें आईं, इनमें से 15 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। आठ शिकायतों पर कानूनगो ने दिल्ली जाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जनता दरबार में टोहाना के कुलभूषण सिंगला ने शिकायत देते हुए कहा कि डीएसपी, एसपी और डीजीपी को शिकायत देने के बावजूद भी उन पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। उन्होंने डीएसपी, एसपी फतेहाबाद और डीजीपी ऑफिस तक सबूत दिए, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। जांडलीखुर्द गांव के रोहताश कुमार और उनकी पत्नी ने भी शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई और गांव की एक लड़की ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद गांव के दबंगों ने उनके पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर गांव से निकाल दिया। जबकि उनका प्रेमी जोड़े से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उनके घर में आग लगा तोड़फोड़ की गई और बूढ़े पिता की पिटाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दबंगों के दबाव में आकर मामले को दबा दिया। प्रियंक कानूनगो ने इस मामले में भी दोबारा कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्रा ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा विवरण कानूनगो के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रीय बाल आयोग के पूर्व सदस्य सुशील वर्मा ने कानूनगो का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कानूनगो ने पिछड़ा वर्ग की समस्याएं सुनीं और उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम में कुम्हार सभा के प्रधान जिले सिंह जाखड़, भीम सिंह झींझर, पार्षद सुशील सोनी, रोहतास गोयल, नरेश सोनी, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

गोल्ड मेडलिस्ट दो महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित

साउथ कोरिया में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में गोल्ड मेडलिस्ट पूजा प्रजापति व कबड्डी में गोल्ड मेडलिस्ट रितु को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बधाई दी और आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने दोनों बेटियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed