फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   23 accused including Future Maker CMD Radheshyam alias Param Guru presented in court in chit fund case

Fatehabad News: चिटफंड मामले में फ्यूचर मेकर सीएमडी राधेश्याम उर्फ परम गुरु समेत 23 आरोपी कोर्ट में पेश

Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
23 accused including Future Maker CMD Radheshyam alias Param Guru presented in court in chit fund case
जिला न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचा आरोपी राधेश्याम। लाइब्रेरी - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। फ्यूचर मेकर चिटफंड कंपनी बनाकर करीब तीन हजार करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु व 22 अन्य आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश हुए। एक आरोपी को न्यायालय ने हाजिरी माफी दी। मामले की अगली सुनवाई अब दो अगस्त को होगी।
विज्ञापन


आरोपी राधेश्याम की तरफ से केसों की पैरवी कर रहे अधिवक्ता नरेश सचदेवा ने बताया कि पूरे हरियाणा के 9 मामले फतेहाबाद न्यायालय में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। शनिवार को 23 आरोपी न्यायालय में पेशी पर पहुंचे। एक आरोपी के भांजे की शादी होने के चलते न्यायालय ने उसे हाजिरी माफी दे दी। अधिवक्ता ने उक्त आरोपी की तरफ से शादी के कार्ड को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया। जिसके बाद न्यायालय ने हाजिरी माफी दे दी। अधिवक्ता के अनुसार हाईकोर्ट में जो मामले चल रहे हैं उनकी सुनवाई 22 जुलाई को होनी है। इसी के चलते फतेहाबाद जिला न्यायालय ने उसके बाद की तिथि सुनवाई के लिए दी है। अब अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी। सभी आरोपी दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायालय में हाजिर हुए।
विज्ञापन

-

बता दें कि पिछली बार आरोपी राधेश्याम न्यायालय में पेश नहीं हुआ था। जिस पर न्यायाधीश ने राधेश्याम के पेश होने के सख्ती से आदेश जारी किए थे। जिसके बाद राधेश्याम पिछली तारीख पर शाम 4 बजकर 40 मिनट पर कोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed