{"_id":"63fe3bea0f219adaf9089754","slug":"22-more-pink-buses-to-be-added-to-fatehabad-roadways-fleet-fatehabad-news-c-21-1-68447-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद रोडवेज बेड़े में अब जुड़ेगी 22 और गुलाबी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद रोडवेज बेड़े में अब जुड़ेगी 22 और गुलाबी बसें
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
फतेहाबाद। रोडवेज के बेड़े में लगातार बसों की बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में फतेहाबाद रोडवेज को 10 नई बसें मिली थी तो अब गुलाबी बसों की संख्या भी बढ़ने वाली है। रोडवेज विभाग को अगले माह 22 गुलाबी बसें मिलने वाली हैं। जिससे अब मिनी बसों की संख्या भी बढ़ जाएगी और इन बसों का लाभ उन गांवों को हो सकेगा, जहां बसें नहीं जा रही, अथवा अन्य छोटे रूटों पर इनको चलाया जाएगा।
फतेहाबाद का रोडवेज बेड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फरवरी माह में ही फतेहाबाद को 10 नई बसें मिली थीं और इस माह भी 10 बड़ी नई बसें आने वाली हैं, जिनको लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। खुशी की बात यह है कि फतेहाबाद रोडवेज विभाग को सरकार 22 नई मिनी बसें भी मार्च माह में ही देने जा रही है। फिलहाल फतेहाबाद के रोडवेज विभाग के पास नौ मिनी बसें हैं और इनका संचालन सिटी बस के तौर पर किया जा रहा है। सिटी बस के रूप में चल रही इन बसों से रोडवेज को अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है। इनमें आठ मिनी बसों को रोडवेज विभाग ने फतेहाबाद से दरियापुर सिटी बस के तौर पर चला रखा है। एक बस को हाल ही में गांव मताना के लिए चलाया गया है।
छात्राओं के लिए चलाई जाएंगी मिनी गुलाबी बसें
रोडवेज विभाग ने प्लान किया है कि जिन गांवों में सिंगल रोड हैं और बड़ी बसें चलने से दुर्घटना का खतरा रहता है, उन गांवों में इन मिनी बसों को चलाया जाए। इसके अलावा छात्राओं के लिए भी मिनी गुलाबी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही उन गांवों में इन बसों का संचालन किया जाएगा, जहां पर बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। मिनी बसों में सीटें कम होती हैं, ऐसे में अगर यह किसी गांव में सवारियां लेने भी जाती हैं तो भी रोडवेज को घाटे वाली कोई बात नहीं रहेगी।
विज्ञापन
कोट
फतेहाबाद में फिलहाल नौ नई मिनी गुलाबी बसें हैं। 15 मार्च तक रोडवेज के बेड़े में 22 और नई बसें आ जाएंगी। ऐसे में मिनी बसों का जखीरा भी हमारे पास होगा। ध्यान दिया जाएगा कि सिंगल रूट, जहां बड़ी बसें नहीं जाती और विद्यार्थियों को परेशानी आती है, वहां पर इन बसों को चलाया जाए। साथ ही कॉलेज की छात्राओं व उन गांवों में जहां बसें नहीं जा रही, इन बसों के फेरे लगवाए जाने की प्लानिंग की जएगी।
-शेर सिंह, जीएम रोडवेज, फतेहाबाद।