फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नपा चुनावों को लेकर पुलिस ने जाखल में किया फलैग मार्च

नपा चुनावों को लेकर पुलिस ने जाखल में किया फलैग मार्च

Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नपा चुनावों को लेकर  पुलिस ने जाखल में  किया फलैग मार्च
नपा चुनावों को लेकर पुलिस ने जाखल में किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जाखल। नगर पालिका चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जाखल के 13 में से 12 वार्डों में पार्षद पद के लिए होने जा रहे चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने इसे छावनी में तब्दील कर दिया है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं फ्लैग मार्च भी करते हुए क्षेत्र में पुलिस का दबदबा बनाने का प्रयास किया गया। नपा चुनावों को लेकर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक एक बूथ पर एक चुनाव पर्यवेक्षक एवं तीन चुनाव कर्मी लगाए हैं।

चुनाव निर्वाचन अधिकारी सरजीत नैन ने बताया कि तीन सुपरवाइजर लगाए गए हैं जिसमें पूनम, रामजीलाल, सुमेर कुमार को सुपरवाइजर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 3, 6, 11 व 12 संवेदन शील वार्डों में शामिल हैं तो वहीं वार्ड 2, 7, 8 व 10 अति संवेदनशील वार्ड घोषित किए गए हैं। जिनमें पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर चुनाव शुरू होने से पूर्व उम्मीदवारों को मॉक पोल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर एक उम्मीदवार का एक ही एजेंट अंदर रह सकेगा। वहीं बूथ के अंदर एजेंट अथवा उम्मीदवार का मोबाइल प्रयोग पर भी पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि धारा 144 को लेकर सभी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कहीं भी कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की साजिश करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पोलिंग बूथ से दूर 200 मीटर की दूरी पर ही उम्मीदवार अपना टेंट इत्यादि लगा सकता है। इस दौरान कर्मचारियों को ईवीएम मशीनें देते हुए उन्हें अपने अपने बूथों पर रवाना किया गया। वहीं पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर जाकर निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed