फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नजराना वसूली जे चलते व्यापारियों में रोष

नजराना वसूली जे चलते व्यापारियों में रोष

Thu, 19 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नजराना वसूली जे चलते व्यापारियों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
भट्टूमण्डी में गेहूं उठान की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उठाने के लिए ट्रक चालकों ने नजराने के रेट बढ़कर 4 से 5 रुपये प्रति बैग कर दिए है। नजराने का खेल खुलकर चलने व प्रशासन द्वारा चुप्पी साधने से अनेक व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी सुभाष, शंकर, रोहतास, विकास, साधुराम, महेंद्र कुमार सहित अनेक व्यापारियों ने इस नजराने के रोष स्वरूप मार्केट कमेटी सचिव को लिखित में शिकायत दी है। मार्केट कमेटी सचिव ने भी व्यापारियों की इस समस्या को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया है।

भट्टूमण्डी में इन दिनों गेहूं की आवक तेज हो गई है। भट्टूमण्डी की अनाजमंडी के अलावा बाहरी क्षेत्र भी गेहूं के ढेरियों व बोरियों से अटी पड़ी है। व्यापारियों को गेहूं उठान के लिए ट्रक चालकों की जी हजूरी करनी पड़ती है। गेहूं उठाने के लिए शुरूआती दौर में यह ट्रक संचालक नजराना रूपी तीन रुपये प्रति बैग लेते थे। लेकिन आवक बढ़ने के साथ ही अब नजराने के दाम भी बढ़कर 4 से 5 रुपये प्रति बेग हो गया है। जो व्यापारी अपनी गेहूं उठाने के बदले नजराना देने में आनाकानी करता है तो उसकी गेहूं की बोरियां नहीं उठाई जाती। व्यापारियों ने मजबूर होकर बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव को लिखित में ज्ञापन सौंप कर नजराना रूपी समस्या के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed