फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2070 houses were checked in the district, 15 new cases of dengue were found

जिले में 2070 घरों को जांचा, डेंगू के 15 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
2070 houses were checked in the district, 15 new cases of dengue were found
फॉगिंग करता नगरपालिका कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 15 नए केस मिले हैं। अब तक जिले में 789 केस डेंगू के मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले में 2070 घरों को जांचा। इनमें से 21 घरों में लारवा मिला। इसके अलावा 377 कूलरों की जांच भी की गई। इनमें से 2 कूलरों में लारवा पाया गया। अब तक जिले में चार लाख 13 हजार 33 घरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा चुका है। शनिवार को भी एक मरीज अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रत्ताखेड़ा में 28 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड पर 24 वर्षीय युवक, ठाकर बस्ती में 15 वर्षीय किशोर, शिव चौक निवासी 29 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बच्चा, मढ़ में 18 वर्षीय युवती, बीराबंदी में 22 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर में 17 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर एक निवासी 67 वर्षीय, चार मरला कॉलोनी 22 वर्षीय महिला, अशोक नगर में 26 वर्षीय महिला व 32 वर्षीय युवक, खाबड़ा कलां में 9 वर्षीय बच्चा, आदर्श कॉलोनी रतिया निवासी 11 वर्षीय किशोर, रतिया के सेक्टर 15 निवासी 60 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
डेंगू के शनिवार को 15 केस मिले हैं। अब तक आंकड़ा 789 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करने में लगी हुई हैं। नागरिकों से भी आह्वान है कि सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed