फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों ने किया प्रदर्शन

आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन किया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुशल अर्ध कुशल श्रमिक की श्रेणी में शामिल किया जाए। वहीं ईएसआई व ईपीएफ सहित महंगाई भत्ता भी दिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि हेल्पर्स का भी पद नाम बदलकर उसे अंकुश की श्रेणी में शामिल किया जाए। अतिरिक्त मानदेय दिया जाए, इसके अलावा भी उन्होंने कई मांगों को सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस समस्या को 8 फरवरी से धरना के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मांग की है कि हमारी मांगों को विधानसभा में उठाया जा सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, जिला उपप्रधान अनीता रानी, जिला सचिव मलकीत कौर, जिला सह सचिव अनीता रानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed