फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घूसकांड में फंसे सुरजीत ओड व नीटू गिल से जिप पार्षदों ने किया किनारा, नहीं दिया करोड़ों की ग्रांट में हिस्सा

घूसकांड में फंसे सुरजीत ओड व नीटू गिल से जिप पार्षदों ने किया किनारा, नहीं दिया करोड़ों की ग्रांट में हिस्सा

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
घूसकांड में फंसे सुरजीत ओड व नीटू गिल से जिप पार्षदों ने किया किनारा, नहीं दिया करोड़ों की ग्रांट में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला परिषद की चेयरपर्सन गीता नांगली को हटाने और बीती 15 जनवरी की बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित होने के बाद बुधवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रांट का वितरण होना था इसलिए घूसकांड में जेल में गए दो जिला परिषद सदस्यों को छोड़कर सभी 16 सदस्य मौजूद रहे। इसमें कुल 4 करोड़ रुपये की ग्रांट वितरित की गई।
यहां बता दें कि बुधवार को वितरित हुई ग्रांट में से घूसकांड में जेल में गए दो जिप सदस्यों सुरजीत ओड व नीटू गील को कोई ग्रांट जारी नहीं की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की वाइस चेयरमैन कमला भूक्कर ने की। बैठक में जहां पार्षदों के बीच ग्रांट वितरण को लेकर तू-तड़ाक हुई वहीं युक्ति गोदारा व पूर्व चेयरमैन गीता नांगली में पहले हुई मीटिंग में उन्हें ग्रांट नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। वहीं जिला पार्षद रामदास टिब्बी व अनिल गोरछिया के बीच ग्रांट को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई। वहीं घूसकांड में संदेह के घेरे में आई वाइस चेयरमैन कमला भुक्कर ने भी मीटिंग में आकर सबको चौंका दिया। इससे पहले माना जा रहा था कि कमला भुक्कर बैठक में नहीं आएंगी।
विज्ञापन

कुल 4 करोड़ रुपये के ग्रांट पर हुई चर्चा
बैठक में कुल 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की राशि के वितरण पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इसके उपरांत इन विकास कार्यों की राशि आवंटित कर काम शुरू किए जाएंगे। बैठक में राज्य सरकार से प्राप्त 2 करोड़ 90 लाख रुपये की वित्तीय राशि के आवंटन पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में यह निर्णय हुआ कि 2 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि 16 सदस्यों के वार्डों में बराबर-बराबर विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा सीएम ग्रांट से भी प्राप्त हुए एक करोड़ 10 लाख रुपये के वित्तीय कार्य सदस्यों के वार्डों में बराबर-बराबर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में जारी होंगे बस क्यू शेल्टर के टेंडर
बैठक में मनरेगा के तहत 455 अनुपूरक काम करवाए जाने के विषय पर सदस्यों ने अगली बैठक में इसे पेश करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया। वहीं मंजूर हो चुके बस क्यू शेल्टर के जल्द ही टेंडर जारी कर 15 दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में जैव विविधता प्रबंधन समिति के 6 सदस्यों की नियुक्ति बारे भी विचार विमर्श किया गया और यह निर्णय हुआ कि ये सदस्य अगली बैठक में अनुमोदित किए जाएंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता, सदस्य युक्ति गोदारा, अनिल गोरछिया, सतपाल शर्मा, सुशीला सिहाग, बिजेंद्र सिवाच, राजेश कसवां, सुनीता कसवां, बीबो इंदौरा, रामचंद्र सहनाल, बीडीपीओ रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व अन्य जिप सदस्य मौजूद रहे।
युक्ति व नांगली के ग्रांट मांगने पर रामदास व गोरछिया में हुई बहस
बैठक में जब युक्ति गोदारा ने उसे पिछले महीने अन्य पार्षदों को वितरित हुई 34-34 लाख की ग्रांट नहीं मिलने का मुद्दा उठाया तो गीता नांगली ने उनका समर्थन करते हुए उसके भी ग्रांट देने की बात कही। इस पर पार्षद रामदान ने युक्ति गोदारा से जब कहा कि कल हुई गुप्त मीटिंग में केवल आपको ग्रांट देेने की बात हुई थी। इस पर युक्ति ने कहा कि आप सामान्य बैठक में अनौपचारिक मीटिंग का हवाला क्यों दे रहे हैं। इसके बाद भजपा समर्पित पार्षद अनिल गोरछिया ने भी ग्रांट नहीं मिलने का मुद्द उठाया तो रामदास के साथ उनकी बहस हो गई और दोनों एक दूसरे को गलत ठहराया। इसके बाद सभी पार्षदों की सहमति से युक्ति गोदारा व गीता नांगली को पिछली ग्रांट देने का फैसला हुआ।
20 लाख से होगी जिला परिषद भवन की मरम्मत
बैठक में सभी पार्षदों ने एक मत से जिला परिषद भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख की ग्रांट को मंजूरी दी। बता दें कि इससे पहले गीता नांगली के चेयरपर्सन होते हुए भी भवन की मरम्मत के लिए ग्रांट जारी हुई थी लेकिन काम नहीं हो पाया था।

सीएल ग्रांट में से 16 पार्षदों को 5-5 लाख जारी
जिला कराधान विभाग द्वारा जिला परिषद को दी गई 80 लाख की सीएल ग्रांट में से बैठक में मौजूद सभी 16 पार्षदों को 5-5 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर दी गई है। उक्त ग्रांट को खर्च करने के लिए पार्षदों को अपने वार्ड के गांवों के एस्टीमेट विभाग को सौंपने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed