फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जलियांवाला बाग कांड की याद को समपत सभा ने निकाला शहर में कैंडल मार्च

जलियांवाला बाग कांड की याद को समपत सभा ने निकाला शहर में कैंडल मार्च

Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जलियांवाला बाग कांड की याद को समपत सभा ने निकाला शहर में कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा यूनिट रतिया द्वारा 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद में समर्पित बीती रात एक कैंडल रवि रतिया कि अध्यक्षता में शहर में निकाला गया। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य परमजीत लाली ने कहा कि जिस तरह से जलियांवाला बाग में क्रांतिकारी लोग अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे हुए थे और अंग्रेजी अफसर द्वारा निहत्थे लोगों पर गोलीबारी कर दमनकारी नीति अपनाई थी ठीक उसी तरह आज देश में मौजूदा सरकार द्वारा रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों को लेकर लडने वाले लोगों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। जो लोग अपने हकों के लिए आवाज उठाते हैं उन पर देशद्रोह जैसे केस डालकर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों की जरूरत है। मौके पर निर्भय रतिया, मलकीत सिंह, काला, कमल शर्मा, कम्मू बोला, प्रदीप शर्मा, लवी कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed