फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इनसो नेता की हत्या मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

इनसो नेता की हत्या मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
इनसो नेता की हत्या मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार
इनसो नेता की हत्या मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव सुखमनपुर में चुनावी रंजिश के चलते इनसो के पूर्व अध्यक्ष रवि गुज्जर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ विनोद व अक्षय को हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने के पश्चात पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सुभाष व अभय को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने रिमांड लेते हुए अदालत को बताया कि उक्त आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार बरामद किए जाने हैं। उल्लेखनीय है कि गांव सुखमनपुर में चुनावी रंजिश के चलते होली के दिन 2 पक्षों में गोलीबारी हो गई थी जिसमें महिला सरपंच के देवर व इनसो के पूर्व प्रधान रवि गुज्जर की मौत हो गई थी। पुलिस ने सरंपच के पति ईश्वर की शिकायत पर गांव के ही पूर्व सरपंच बलवंत उसके बेटे जसवंत उर्फ विनोद, अक्षय सहित कई लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में मामले में नामजद विनोद उर्फ जसंवत व अक्षय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उसके पश्चात ही उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed