{"_id":"699f301465ade1bd3705624f","slug":"2000-doses-of-hpv-vaccine-have-arrived-will-be-administered-to-adolescent-girls-with-parental-consent-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149246-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एचपीवी वैक्सीन की 2 हजार डोज पहुंची, माता-पिता की सहमति से किशोरियों को लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एचपीवी वैक्सीन की 2 हजार डोज पहुंची, माता-पिता की सहमति से किशोरियों को लगेगी
Wed, 25 Feb 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
मुकेश खुराना
फतेहाबाद। जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत माता-पिता की सहमति के बाद 14 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह वैक्सीन दी जाएगी। बुधवार को जिले को 2 हजार डोज वैक्सीन प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 0.5 एमएल की डोज प्रत्येक किशोरी को दी जाएगी।
पहले चरण में यह वैक्सीनेशन फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में होगी, इसके बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मेडिकल अधिकारियों द्वारा इसे लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीनेशन प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी है। अभिभावकों की अनुमति के बिना किशोरियों को वैक्सीन नहीं दी जाएगी। यह अनुमति ओटीपी आधारित होगी। वैक्सीनेशन के बाद प्रत्येक किशोरी को एक प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी ने बताया कि 14 से 15 साल की आयु वर्ग की किशोरियों को वैक्सीनेशन के लिए पात्र माना जाएगा। इस टीके से सर्वाइकल कैंसर का जोखिम कम होता है, जो भारत में महिलाओं में होने वाला प्रमुख कैंसर है। यह अभियान निशुल्क होगा, जबकि निजी क्षेत्र में वैक्सीनेशन महंगा है। टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। कुछ मामूली लक्षण जैसे हल्का दर्द या बुखार हो सकते हैं, जो चिकित्सकीय परामर्श से ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए पात्र किशोरियां
14 साल की उम्र 1 मार्च 2025 तक पूरी हो चुकी हो।
15 साल से कम आयु की हो, जो 28 फरवरी 2026 तक 15 साल की नहीं होंगी।
टीकाकरण से बाहर रहने वाली किशोरियां
आयु वर्ग से बाहर की किशोरियां।
गर्भवती किशोरियां।
पहले एचपीवी वैक्सीन लग चुकी हो।
वैक्सीनेशन या घटकों से गंभीर एलर्जी का इतिहास हो।
गंभीर बीमारी की स्थिति में (स्वस्थ होने के बाद टीकाकरण होगा)।
-- -- -
टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी। ओटीपी आधारित या लिखित सहमति दोनों स्वीकार्य होंगी। सभी टीकाकरण यू-विन पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे और डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। अभिभावकों, शिक्षकों एवं आमजन से अपील है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। पात्र बालिकाओं को अपने परिजनों के साथ टीकाकरण के लिए अवश्य भेजें। - डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।