फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1.99 lakh withdrawn from account by sending fake credit card link

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड का फर्जी लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.99 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
1.99 lakh withdrawn from account by sending fake credit card link
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड का फर्जी लिंक भेजकर खाते से 1.99 लाख रुपये की राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कार्ड की सर्विस को लेकर फोन आया और इसके बाद फर्जी लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से अलग-अलग दो ट्रांजेक्शन में 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में टोहाना के गिलांवाली ढाणी निवासी भगवान दास ने बताया कि उसके नाम से आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 15 अप्रैल 2024 को उसके मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड की सर्विस को लेकर कॉल आया। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर बैंक के क्रेडिट कार्ड का फेक लिंक भेजकर डिटेल मांगी गई। जब लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैक कर लिया गया और कार्ड से 99569 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद फिर 99569 रुपये निकाल लिए गए। धोखाधड़ी करके 1 लाख 99 हजार 138 रुपये हड़प लिए गए। जब दोबारा फोन करके का प्रयास किया गया तो वह नंबर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed