{"_id":"5b1d73d54f1c1b644d8b5e18","slug":"191528656853-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मैडलिस्ट ने मिट्टी के अद्भूत मॉडल तैयार करके प्रतिभा का लोहा मनवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मैडलिस्ट ने मिट्टी के अद्भूत मॉडल तैयार करके प्रतिभा का लोहा मनवाया
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड मेडलिस्ट ने मिट्टी के मॉडल तैयार कर दिखाई प्रतिभा
भूना। कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट रमन कंबोज ने रोहतक में आयोजित 5 दिवसीय शिविर में शानदार मिट्टी के मॉडल एवं कलाकृति तैयार करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा उसे विशेष पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। रमन कंबोज आर.के.वाणी विकलांग केंद्र सिरसा का होनहार विद्यार्थी भी है। जिसने उपरोक्त प्रतियोगिता में अपने विकलांग केंद्र का प्रतिनिधित्व किया और माता-पिता व भूना शहर का नाम रोशन किया।
रमन कंबोज ने शिविर में मिट्टी के द्वारा गणेश, शिव जी, गजानन सहित विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक मूर्तियां बनाकर दर्शकों व आयोजकों का दिल जीत लिया। नन्हें हाथों से कुछ ही मिनटों में तैयार की गई सुंदर मुर्तियां आयोजकों द्वारा प्रदर्शनी में भी लगाई गई। आर.के. केंद्र की प्रिंसिपल रेणू ने बताया कि रमन कंबोज इससे पहले भी जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक हासिल कर चुका है। 15 वर्षीय रमन कंबोज मुकबधिर होने के बावजूद भी सामान्य बच्चों से आगे बढ़ रहा है। भूना पहुंचने पर रविवार को रमन का भव्य स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर राकेश कंबोज, सुभाष कंबोज, भजन लाल, दलबीर सिंह, सुरेश कंबोज आरे वाला, अंग्रेज सिंह कंबोज, डॉ. श्याम लाल, रोहताश मिल, प्रेम कंबोज, राजू गोस्वामी, सुरेश सरदाना, यशपाल नारंग, एडवोकेट कपिल सरदाना, विरेंद्र गोठवाल, सत्यवान ढाका, गुलशन चोपड़ा, नरेश कुमार आदि ने रमन कंबोज की उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया।